हिंडाल्को मैनेजर को आंदोलन स्थल से धकेलकर भगाया, सातवें दिन भी जारी रहा धरना

Updated:
विज्ञापन

हिंडाल्को के मैनेजर को खरीखोटी सुनाते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

घाघरा में हिंडाल्को के विरुद्ध ग्रामीणों का आंदोलन उग्र हो गया है. सातवें दिन भी जारी धरने के दौरान ग्रामीणों ने पक्की सड़क की मांग पर हिंडाल्को मैनेजर को बाहर खदेड़ दिया. करम पर्व के बाद कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

घाघरा: हिंडाल्को के विरुद्ध चल रहा आंदोलन सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा. आंदोलनकारियों से वार्ता करने के लिए घाघरा सीओ खाखा सुशील कुमार, हिंडाल्को के मैनेजर अखिलेश्वर सिन्हा व थाना के एसआइ विकास कुमार आंदोलन स्थल पहुंचे. उनके साथ करीब 100 की संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था. काफी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारियों के पहुंचने की जानकारी मिलने पर आंदोलन स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ बढ़ गयी. आंदोलनकारियों ने ऐलान किया कि करम पर्व के बाद हिंडाल्को कार्यालय में तालाबंदी की जायेगी.

विज्ञापन

पक्की सड़क की मांग पर मैनेजर ने कहा, मिट्टी-मोरम की सड़क बनेगी

वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने उपायुक्त व जीएम के समक्ष रखी गयी अपनी मांगों को दोहराया. उन्होंने पूछा कि क्या अब उनकी सभी मांगें पूरी होंगी. ग्रामीणों ने कहा कि उपायुक्त के समक्ष जीएम ने एक सप्ताह के अंदर सड़क निर्माण का काम शुरू कराने की बात कही थी, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी कोई पहल नहीं हुई. इस पर हिंडाल्को के मैनेजर अखिलेश्वर सिन्हा ने कहा कि पक्की सड़क बनाना संभव नहीं है. पहले जिस तरह मिट्टी-मोरम की सड़क बनती रही है, उसी तरह की सड़क बनायी जायेगी. यह सुनते ही आंदोलनकारी महिला-पुरुष आक्रोशित हो गये. उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर सड़क निर्माण शुरू होने की बात कही गयी थी, लेकिन समय बीतने के बाद फिर पुराना रवैया अपनाया जा रहा है. आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा और इसे और उग्र किया जायेगा. इसके बाद आंदोलनकारियों ने हिंडाल्को के मैनेजर को धकेलते हुए आंदोलन स्थल से बाहर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola