संविधान पर हमला कर रही है भाजपा, जिसे कांग्रेस बचायेगी : डॉ रघु शर्मा

Updated at : 09 Sep 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
संविधान पर हमला कर रही है भाजपा, जिसे कांग्रेस बचायेगी : डॉ रघु शर्मा

घाघरा व बिशुनपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन, जिलाध्यक्ष चयन को लेकर जुटे पदधारी व कार्यकर्ता

विज्ञापन

बिशुनपुर/घाघरा. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) के संगठन सृजन अभियान के तहत गुमला जिला कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को लेकर मंगलवार को घाघरा प्रखंड के झकराकुंबा सामुदायिक भवन और बिशुनपुर प्रखंड में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. इसमें काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे. कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और नेतृत्व चयन को लेकर अपनी राय रखीं. कार्यक्रम में एआइसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं राजस्थान के पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद डॉ रघु शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजयनाथ शाहदेव और जिला कांग्रेस अध्यक्ष चैतू उरांव मुख्य रूप से मौजूद रहे. मौके पर डॉ शर्मा ने कहा कि कांग्रेस वह शक्ति है, जो आजादी की लड़ाई से निकली और जिसने देश को लोकतंत्र, संविधान और बराबरी का अधिकार दिया. कांग्रेस ने ही देश को आजादी दिलायी और कांग्रेस ही देश को बचायेगी. कहा कि आज भाजपा और आरएसएस संविधान को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं. यह सिर्फ कांग्रेस का संघर्ष नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की रक्षा का संघर्ष है. उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ सत्ता पाने के लिए राजनीति करती है. जबकि कांग्रेस सेवा व बलिदान की राजनीति करती है. आज नौजवान बेरोजगार हैं. किसान अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर हैं और महिलाएं असुरक्षित हैं. इनकी आवाज कांग्रेस ही उठाती है. भाजपा धर्म व जाति के नाम पर समाज को बांटती है. लेकिन कांग्रेस जोड़ने का काम करती है. मौके पर जिला प्रवक्ता आरिफ हुसैन अख्तर समेत अन्य लोग मौजूद थे.

जनता की आवाज बनने वाला अध्यक्ष चाहिए : बंधु तिर्की

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि देश आज कठिन दौर से गुजर रहा है. बेरोजगारी व महंगाई ने आम आदमी को तोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी है, जिसने हमेशा किसानों, नौजवानों और वंचितों के हक में आवाज उठायी है. हमें गुमला में ऐसा जिलाध्यक्ष चाहिए, जो हर वर्ग को साथ लेकर चले और जनता की आवाज बने.

कांग्रेस एक परिवार की तरह है : संजय लाल

झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने कहा कि राहुल गांधी का सपना है कि कांग्रेस का संगठन परिवार की तरह काम करे. जब तक कार्यकर्ता गांव-गांव में सक्रिय नहीं होंगे, तब तक संगठन मजबूत नहीं होगा. संगठन सृजन अभियान कार्यकर्ताओं को शक्ति देने और नेतृत्व में उनकी भूमिका सुनिश्चित करने का प्रयास है.

भाजपा लोकतंत्र को खोखला कर रही : शाहदेव

प्रदेश महासचिव अजयनाथ शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं. आज भाजपा लोकतंत्र को खोखला कर रही है. लेकिन कांग्रेस ही वह पार्टी है, जिसने हर संकट के समय देश को संभाला. यह संगठन सृजन अभियान कार्यकर्ताओं की आवाज को जिलाध्यक्ष चयन तक पहुंचाने का ऐतिहासिक प्रयास है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola