तेलंगाना के सुरंग में फंसे 4 श्रमिकों के परिजनों की टूट रही उम्मीद, सभी मजदूरों की तस्वीरें यहां देखें

तेलंगाना के टनल में फंसे गमला के 4 श्रमिक. फोटो : दुर्जय पासवान
Gumla News Today: तेलंगाना के टनल में फंसे गुमला के 4 श्रमिकों के परिजनों की उम्मीदें अब टूटने लगी हैं. वहीं, तेलंगाना में काम कर रहे श्रमिकों ने अपील की है कि घर लौटने में झारखंड सरकार उनकी मदद करे.
Gumla News| गुमला, दुर्जय पासवान : तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में सुरंग में गुमला के 4 मजदूर फंसे हैं. टनल में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने का प्रयास हो रहा है. रविवार शाम 7 बजे तक मजदूरों को सुरंग से निकालने में रेस्क्यू टीम फेल रही है. यहां तक कि टनल में फंसे श्रमिकों से एनडीआरएफ का संपर्क भी नहीं हो पाया है. इधर, गुमला में मजदूरों के गांवों में मातम पसरा है. परिजन चिंता में हैं. मजदूरों के सकुशल आने के लिए मंदिरों में पूजा की जा रही है.

तेलंगाना में काम कर रहे हैं गुमला के 50 से अधिक मजदूर
तेलंगाना में मजदूरी करने गये मधु साहू ने बताया कि वहां गुमला जिले के 50 से अधिक मजदूर हैं, जो काम कर रहे हैं. सभी मजदूर नहर बनाने में लगे हैं. गुमला के अधिकांश मजदूर वर्ष 2015 से तेलंगाना में रह रहे हैं. कुछ मजदूर वर्ष 2022 और वर्ष 2023 में तेलंगाना पहुंचे. इन्होंने यह भी कहा कि 3 महीने से मजदूरों को पारिश्रमिक नहीं मिल रहा है. किसी को 15 हजार रुपए, तो किसी को 18 हजार रुपए, 22 हजार रुपए और 25 हजार रुपए मानदेय मिलता है.
- तेलंगाना में हैं गुमला के 50 मजदूर, 4 श्रमिक सुरंग में फंसे
- परिजनों की टूट रही हैं उम्मीदें, लेकिन ईश्वर से लगा रखी है आस
- गुमला जिले के 50 मजदूर तेलंगाना में नहर बनाने के काम में लगे
- मजदूरों की शिकायत- 3 महीने से नहीं मिली मजदूरी
- मजदूर बोले- गांव जाना चाहते हैं, झारखंड सरकार मदद करें
मधु साहू का आरोप – देर से जागी तेलंगाना सरकार
मधु साहू ने तेलंगाना सरकार पर आरोप लगाया है कि यहां की सरकार बहुत देर से जागी. अगर समय पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होता, तो अब तक मजदूरों को सुरंग से निकाल लिया गया होता. उन्होंने कहा कि अब 2 दिन होने जा रहा है. सुरंग में फंसे मजदूरों के बचने की उम्मीद नहीं है. मधु ने कहा कि सुरंग में मेरा भतीजा संतोष साहू भी फंसा है. अन्य मजदूरों ने झारखंड सरकार से मांग की है कि वे वापस झारखंड आना चाहते हैं. सरकार उनकी मदद करे.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिे यहां क्लिक करें
टनल में फंसे हैं गुमला के ये 4 मजदूर
तेलंगाना के टनल में फंसे मजदूरों में गुमला प्रखंड के करौंदी तिर्रा निवासी संतोष साहू, घाघरा प्रखंड के खंभिया कुंबाटोली निवासी अनुज साहू, पालकोट प्रखंड के उमड़ा नकटीटोली गांव निवासी संदीप साहू और रायडीह प्रखंड के कोबीटोली गांव निवासी जगता खेस हैं.

प्रशासन मजदूरों के परिजनों से मिला
मजदूरों के सुरंग में फंसने की सूचना मिलने के बाद चारों थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी मजदूरों के गांव पहुंचे. मजदूरों के घर और परिवार की स्थिति की जानकारी ली. साथ ही परिवार को ढाढ़स भी बंधाया है. मजदूरों के सुरंग में फंसे होने की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के लोग मजदूरों के सकुशल आने के लिए पूजा-पाठ कर रहे हैं. जिसे भी घटना की जानकारी मिल रही है, परिचित और शुभचिंतक उनके घर पहुंच रहे हैं.
गुमला की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गांव में किसी के घर नहीं जला चूल्हा
मजदूरों के सुरंग में फंसे होने की सूचना के बाद रविवार सुबह किसी के घर में चूल्हा नहीं जला. सभी लोग अपने पति, भाई और बेटे की जानकारी लेते नजर आये. तिर्रा गांव के मजदूर संतोष साहू की पत्नी मंदिर गयीं और पूजा-अर्चना करने के बाद ईश्वर से अपने पति की सकुशल वापसी की प्रार्थना की. कहा कि उनके बच्चे अपने पिता के आने का इंतजार कर रहे हैं.

सुरंग में हमारे गुमला जिला के 4 मजदूर फंसे हैं. मेरी नजर तेलंगाना के मजदूरों पर है. वहां और जो मजदूर हैं, उनसे मैं संपर्क में हूं. झारखंड सरकार की भी नजर तेलंगाना की घटना पर है.
सुखदेव भगत, सांसद, लोहरदगा संसदीय क्षेत्र
इसे भी पढ़ें
23 फरवरी को आपके शहर में कितने में मिल रहा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें
जैक पेपर लीक मामले में हुई गिरफ्तारी पर बाबूलाल मरांडी ने उठाये सवाल, जतायी ये आशंका
आम के मंजर देख खिले किसानों के चेहरे, 650 मीट्रिक टन आम के उत्पादन का अनुमान
Rain Alert: संताल परगना के इस जिले में अगले 3 घंटे में गरज के साथ बारिश-वज्रपात का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




