ePaper

सीमित संसाधनों में कार्य कर आत्मनिर्भर बन रही हैं महिलाएं : सुखदेव

Updated at : 26 Feb 2026 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
सीमित संसाधनों में कार्य कर आत्मनिर्भर बन रही हैं महिलाएं : सुखदेव

सीमित संसाधनों में कार्य कर आत्मनिर्भर बन रही हैं महिलाएं : सुखदेव

विज्ञापन

रायडीह. महिला विकास मंडल रायडीह का 20वां वार्षिक अधिवेशन गुरुवार को शहीद बख्तर साय मुंडल सिंह स्टेडियम रायडीह में हुआ. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि सांसद सुखदेव भगत, विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, जिप सदस्य रश्मि मिंज, पंसस हिमांशु गुप्ता व मंडल अध्यक्ष रेजिना मिंज के द्वारा संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. मौके पर सांसद ने कहा घर-परिवार व समाज में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है. वे घर-परिवार और समाज का श्रृंगार करती हैं. महिलाएं सीमित संसाधन में कार्य कर आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं. उन्होंने महिलाओं को बैंक से जोड़ने और रोजगार मुहैया कराने पर बल दिया. जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने महिलाओं का हौसला बुलंद करते हुए खुद को समाज में सशक्त ढंग से स्थापित करने के लिए प्रेरित किया. जिप सदस्य रश्मि मिंज ने महिलाओं को एकजुट और आत्मनिर्भर बनने पर बल दिया. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा, सांसद के निजी पीए आलोक साहू, संतोष गुप्ता गुडडू, सन्नी राम, अनिरुद्ध चौबे, रजनी मिंज, किरण बाखला, चेरिया उरांव, लीलावती टोप्पो, जोस्फा खेस, सुशीला मिंज, अलमा एक्का, नीलम बेक, प्रदीप मिश्रा, बिपुल मिश्रा, बसंत राम, शशि समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola