तेज रफ्तार पिकअप ने एक रसोइया को रौंदा, फिर ऑटो को मारी टक्कर; 6 घायल

गुमला में तेज रफ्तार पिकअप ने रसोइया और ऑटो को टक्कर मार दी. इस भीषण सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
गुमला: गुमला में एक स्कूल के रसोइया समेत 6 लोगों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रौंद दिया. यह घटना शुक्रवार दोपहर को डेबीडीह पतराटोली के पास घटी. घटना के तुरंत बाद पिकअप वाहन चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने पीछा करके उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.
रसोइया को टक्कर मारने के बाद एक ऑटो को ठोंका
जानकारी के अनुसार, जाली तार लदा एक पिकअप वाहन सिमडेगा से पलामू की ओर जा रहा था. इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के पास ऑटो से उतरकर किराया दे रही रसोइया सरस्वती देवी (डेबीडीह निवासी) को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी. इसके बाद अनियंत्रित वाहन ने पीछे खड़े ऑटो को भी जोरदार टक्कर मारी, जिससे ऑटो सड़क किनारे पलट गया. जिसमें रसोइया समेत 6 लोग घायल हो गए.
दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
हादसे में सरस्वती देवी और बेलागढ़ा निवासी नंदनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं है. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एक स्कॉर्पियो से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे में ऑटो सवार चार अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं.
ऑटो से उतरते ही पिकअप ने मारी टक्कर
बताया जा रहा है कि ऑटो बेलागढ़ा की ओर जा रहा था. घायल सरस्वती देवी प्राथमिक विद्यालय में रसोइया संयोजिका के पद पर कार्यरत हैं. और वह स्कूल के लिए सामान लेकर ऑटो से उतरी ही थीं, तभी अचानक पिकअप वाहन ने उसे रौंद दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है. और चालक को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










