भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी का पुतला फूंका, नीतियों को लेकर साधा निशाना

गुमला में भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया. भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की नीतियों और छात्र आंदोलन पर तीखे हमले किए.
गुमला: भाजपा गुमला जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने की. इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की नीतियों, छात्र आंदोलनों और विभिन्न समसामयिक मुद्दों को लेकर पार्टी पर निशाना साधा.
पेपर लीक और छात्र मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर निशाना
मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार लाल ने कहा कि कांग्रेस की नीति और नीयत शुरू से ही राष्ट्रहित के खिलाफ रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है, लेकिन झारखंड में सामने आए मामलों पर चुप्पी साधे हुए है.
कांग्रेस पर दोहरे रवैये का आरोप
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू ने कहा कि कांग्रेस का दोहरा रवैया और कथित भ्रष्ट नीतियां ही उसके राजनीतिक पतन का कारण बन रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन की आड़ में कांग्रेस नेता राष्ट्र और सनातन विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं, जिसे देश की जनता देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी.
कार्यकर्ताओं और पत्रकारों पर हमले की निंदा
नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव ने एक दिन पहले हुई घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों पर पत्थरबाजी की थी. उन्होंने इसकी कड़ी निंदा की. कार्यक्रम में भाजपा नेता निर्मल गोयल, जिला महामंत्री संदीप प्रसाद, राजेश कुमार सिंह, किशोर मिश्रा, शैल मिश्रा, दामोदर कसेरा, गौरी किंडो, पायल तिवारी, सोनामनी देवी, पुष्पा देवी, जयंत प्रसाद, जय प्रसाद साहू, कौशलेंद्र जमुवार, विजय शंकर दास, लक्ष्मीकांत बड़ाइक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










