शौच के लिए घर से निकले बुजुर्ग की करंट लगने से मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कामडारा में शौच के लिए घर से निकले एक बुजुर्ग की करंट लगने से मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

कामडारा (गुमला): कामडारा थाना क्षेत्र की सालेगुटू पंचायत अंतर्गत मोरहाटोली गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान बेंजामिन तिर्की के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बेंजामिन तिर्की देर रात अपने घर से शौच के लिए निकले थे. इसी दौरान रास्ते में गिरे लो टेंशन (एलटी) बिजली तार की चपेट में आ गए. रात होने के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं मिल सकी और ग्रामीणों को भी यह पता नहीं था कि बिजली का तार जमीन पर गिरा हुआ है.

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने उन्हें अचेत अवस्था में पड़ा देखा. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी आशीष केशरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बुजुर्ग की मौत बिजली करंट लगने से होने की पुष्टि हुई है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, ग्रामीणों ने बिजली विभाग से गिरे हुए तारों की नियमित निगरानी और समय पर मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola