अंजुमन के नवनिर्वाचित सेक्रेटरी शाहजहां अंसारी कांग्रेस नेताओं ने किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

शाहजहां को सम्मानित करते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कांग्रेस नेताओं ने अंजुमन के नवनिर्वाचित सेक्रेटरी शाहजहां अंसारी को पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया. उनके उज्ज्वल कार्यकाल और समाज के हित में सक्रिय भूमिका की कामना की गई.

विज्ञापन

गुमला. अंजुमन के नवनिर्वाचित सेक्रेटरी और कांग्रेस के जिला महासचिव शाहजहां अंसारी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा और प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल प्रकाश तिवारी ने सम्मानित किया. कांग्रेस नेताओं ने शाहजहां अंसारी को पुष्पगुच्छ भेंट किया और शॉल ओढ़ाकर उनके निर्वाचन पर बधाई दी. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने शाहजहां अंसारी के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने उम्मीद जतायी कि नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद वह समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

विज्ञापन

समाज में एकता और भाईचारे पर जोर

जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा कि अंजुमन समाज की महत्वपूर्ण संस्था है. यह सामाजिक एकता, भाईचारे और जरूरतमंद लोगों के सहयोग के लिए काम करती है. उन्होंने कहा कि शाहजहां अंसारी को अंजुमन के सेक्रेटरी की जिम्मेदारी मिलना उनके प्रति समाज के विश्वास को दर्शाता है.

उन्होंने उम्मीद जतायी कि शाहजहां अंसारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सामाजिक एकता और आपसी सहयोग को मजबूत करने में योगदान देंगे. सम्मान समारोह के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola