ePaper

डायन बिसाही के शक में वृद्ध महिला की हत्या

Updated at : 26 Feb 2026 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
डायन बिसाही के शक में वृद्ध महिला की हत्या

पालकोट थाना के बघिमा अंबाटोली गांव में घटी घटना, एक संदिग्ध हिरासत में

विज्ञापन

गुमला. पालकोट थाना के बघिमा अंबाटोली गांव में डायन-बिसाही के शक में एक वृद्ध महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान 62 वर्षीय मंगरी देवी के रूप में हुई है. महिला का शव गोजा जंगल से बरामद किया गया है. शुरू में महिला की पहचान नहीं हुई थी. जब पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू की, तो शव की पहचान हुई. साथ ही हत्या के पीछे डायन बिसाही का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. परिजनों के अनुसार मंगरी देवी बुधवार की सुबह करीब 11 बजे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पड़रापानी गांव जा रही थी. इस दौरान अज्ञात अपराधियों ने गोजा जंगल में उनकी हत्या कर दी. बाद में गांव के राहगीरों ने शव देखा और परिजनों को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते पालकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतका के परिवार में दो बेटे व दो बेटियां हैं, जिनका विवाह हो चुका है. परिजनों के अनुसार वृद्ध महिला को अक्सर कुछ लोग डायन कहते थे. साथ ही हत्या करने की भी धमकी दी गयी थी. पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola