पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में बुजुर्ग महिला ने की आत्महत्या: घर के बीम से लटका मिला शव, गांव में मातम

Updated:
विज्ञापन
Woman Suicide

पश्चिमी सिंहभूम में बुजुर्ग महिला ने की आत्महत्या

Woman Suicide in West Singhbhum: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. पादापहाड़ मुंडा टोला गांव में 69 वर्षीय मुक्ता बालमुचू ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली. सुबह जब परिजनों की नजर फंदे से लटके शव पर पड़ी, तो घर में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पढ़ें, क्यों इस उम्र में महिला ने उठाया यह खौफनाक कदम.

विज्ञापन

नोवामुंडी (सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट): पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कादा जामदा पंचायत के पादापहाड़ मुंडा टोला गांव में गुरुवार सुबह एक वृद्ध महिला का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान 69 वर्षीय मुक्ता बालमुचू (पति जयराम बालमुचू) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, महिला बुधवार रात को रोजाना की तरह अपने कमरे में सोने गई थी, लेकिन सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो उन्होंने मुक्ता को घर के बीचों-बीच लगे लकड़ी के मोटे बीम से नारियल की रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया.

सूचना पर पहुंची पुलिस, शुरू की जांच

इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही गांव के मुंडा लक्ष्मण ने तुरंत नोवामुंडी थाना को सूचित किया. सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की. हालांकि, प्राथमिक स्तर पर आत्महत्या के पीछे का कोई ठोस कारण सामने नहीं आ पाया है, जिससे मामला रहस्यमयी बना हुआ है.

Also Read: सरायकेला-खरसावां के शुभम को राष्ट्रपति ने दिया गोल्ड मेडल: महाराष्ट्र वर्धा विवि के दीक्षांत समारोह में हुए सम्मानित

पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेजा गया शव

पुलिस ने कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही समय और कारणों की पुष्टि हो सकेगी. इधर, वृद्धा की मौत के बाद से मृतका के पति और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

गांव में पसरा सन्नाटा

मुक्ता बालमुचू के इस आत्मघाती कदम से पूरे गांव में शोक की लहर है. गांव वाले इस बात से हैरान हैं कि मुक्ता ने आखिर ऐसा क्यों किया. पुलिस फिलहाल घरेलू विवाद, बीमारी या मानसिक तनाव जैसे विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Also Read: पलामू के पाटन में तेज रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो-लूना की टक्कर में दो नाबालिगों की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola