ब्रेक फेल होने से पलटा ऑटो, चार घायल

Published at :15 Apr 2026 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रेक फेल होने से पलटा ऑटो, चार घायल

ब्रेक फेल होने से पलटा ऑटो, चार घायल

विज्ञापन

गुमला. आंजनधाम में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ और उत्साह के बीच एक सड़क हादसा हो गया. शाम करीब 4:30 बजे एक अनियंत्रित ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में दुकान लगा कर सामान बेचने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्य सोनी कुमारी (29), ईशा कुमारी (26) और किशुन नायक (56) के साथ ऑटो चालक सतीश कुमार मिंज (36 वर्ष) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार सभी लोग आंजनधाम में दुकान लगा कर लौट रहे थे. इसी दौरान घुमावदार मोड़ के पास अचानक ऑटो का ब्रेक फेल हो गया. चालक सतीश कुमार मिंज ने सूझ-बूझ दिखाते हुए वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की और उसे सड़क किनारे खेत में उतार दिया, लेकिन ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

गुमला. पालकोट थाना के मरदा गांव के समीप मंगलवार की रात सड़क हादसे में 16 वर्षीय आशीष गोप की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी मरदा टुनटोली निवासी 18 वर्षीय विकास गोप गंभीर रूप से घायल है. मृतक के पिता रामचरण गोप ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि आशीष व विकास मंगलवार की रात करीब आठ बजे बाइक से कुरूमगढ़ में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने गये थे. कार्यक्रम से वापस घर लौटने के दौरान रात लगभग 10.30 बजे पिंडराडीपा के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि आशीष व विकास सड़क पर गिर कर घायल हो गये. स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला ले जाया गया. लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि विकास का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है. एएसआइ अरविंद कुमार ने सदर अस्पताल पहुंच कर मृतक के पिता का फर्द बयान दर्ज किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola