Gumla: काम नहीं करने वाले थानेदारों को फाइनल वॉर्निंग, एसपी ने समीक्षा बैठक में दिखायी सख्ती
समीक्षा बैठक करते गुमला एसपी
Gumla: गुमला में आयोजित समीक्षा बैठक में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा की. खराब प्रदर्शन और लंबित मामलों को लेकर नाराजगी जताते हुए काम नहीं करने वाले थानेदारों को अंतिम चेतावनी दी गई. पूरी खबर नीचे पढ़ें…
Gumla: गुमला के पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां की अध्यक्षता में थानावार अपराध की समीक्षा बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार चंदाली में हुई. बैठक में सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. अपराध गोष्ठी प्रारंभ करने से पहले उच्च न्यायालय द्वारा पोक्सो, एनडीपीएस एवं अन्य विषयों पर पारित आदेश के संबंध में जानकारी दी गयी एवं अनुपालन के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये. इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. लूट, डकैती, चोरी से संबंधित कांडों की समीक्षा की गयी.
जेल से छूटे अपराधियों पर कड़ी नजर
अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के लिए थानेदारों को कहा गया है. शीर्षवार लंबित, स्थायी वारंट, कुर्की, इस्तेहार का निष्पादन करने का कड़ा निर्देश दिया गया. सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्रवाई की समीक्षा की गयी. सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अभियान चलाने के लिए कहा गया. डायल 112 से संबंधित कार्रवाई के संबंध में समीक्षा की गयी. जेल से छूटे अपराधकर्मियों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की समीक्षा करते हुए एसपी ने कहा कि ऐसे लोगों पर नजर रखें.
वाहन चलाने वालों की भी होगी निगरानी
डायन प्रथा, मानव तस्करी, पलायन एवं महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए आमजनों के बीच जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए बिना हेलमेट के, शराब का सेवन कर गाड़ी चलाने, तेजी और लापरवाही से वाहन चलाने वाले लोगों पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करने तथा नशीली मादक पदार्थों के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाने के संबंध में निर्देश दिया गया.
नक्सलियों और अपराधियों के बारे में सूचना जुटाने का निर्देश
क्षेत्र में नक्सल व अपराधियों के विरूद्ध सूचना संकलन करने और अवैध खनन की रोकथाम के लिए विस्तृत चर्चा की गयी और आवश्यक निर्देश दिये गये. अपने-अपने क्षेत्र में स्थान एवं समय बदल-बदल कर एंटी क्राइम वाहन चेकिंग चलाने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिये गये. पिछले माह में जिन-जिन थाना प्रभारी व पदाधिकारियों का प्रदर्शन औसत से कम रहा. उन्हें भविष्य के लिए चेतावनी दी गयी. वहीं जिनका प्रदर्शन अच्छा रहा उन्हें प्रोत्साहित किया गया.
ये भी पढ़ें…
BPSC में गुमला की बेटियों का जलवा, जिंदल की असिस्टेंट मैनेजर अनुपमा बनीं अफसर, सृष्टि को 553वीं रैंक
गुमला की दर्दनाक तस्वीर, पति अस्पताल में जिंदगी की लड़ रहा जंग, पत्नी सड़क पर भीख मांगने को मजबूर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









