पैर के असहनीय दर्द ने तोड़ दिया हौसला! घर में फंदे से लटका मिला 55 वर्षीय व्यक्ति

विज्ञापन

गुमला

गुमला के पनसो गांव में 55 वर्षीय पैरो उरांव ने पैर के पुराने घाव और असहनीय दर्द से परेशान होकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पुलिस जांच जारी है.

विज्ञापन

गुमला. जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनसो निवासी 55 वर्षीय पैरो उरांव ने अपने पैर के असहनीय दर्द से निजात पाने के लिये खुद को फांसी के फंदे से लटका कर जीवन लीला समाप्त कर ली. जानकारी के अनुसार, पैरो उरांव पिछले लगभग दो वर्षों से पैर में घाव (साईन) की समस्या से गंभीर रूप से पीड़ित थे, जिसका आठ महीने पहले इलाज कराने के बावजूद घाव बढ़ता ही चला गया था.

मृतक के छोटे भाई सवना उरांव ने बताया कि पैरो उरांव चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ थे और अक्सर असहनीय दर्द से कराहते हुए जान देने की बात किया करते थे. बुधवार शाम करीब 4:30 बजे जब घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, उसी समय पैरो उरांव ने अपनी लुंगी का फंदा बनाकर घर के अंदर फांसी लगा ली.

शाम पांच बजे जब परिवार के लोग वापस लौटे तो उन्होंने उन्हें फंदे से लटका देखा, जिसके बाद तुरंत सदर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों का फर्द बयान दर्ज किया और गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को सौंप दिया.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola