भरत तिवारी के परिजनों से मिले कुचायकोट विधायक पप्पू पांडेय, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा
परिजनों से मिलते विधायक पप्पू पांडे
Bharat Tiwari Encounter : गोपालगंज के कुचायकोट से विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय हजारों समर्थकों के साथ भोजपुर जिले के बिलौटी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की.
Bharat Tiwari Encounter : (संजय कुमार अभय) गोपालगंज के कुचायकोट से विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय हजारों समर्थकों के साथ भोजपुर जिले के बिलौटी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की. विधायक ने शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए हर हाल में न्याय दिलाने का भरोसा दिया.
दोषियों को सजा दिलाने का किया वादा
विधायक पप्पू पांडेय ने कहा कि भरत भूषण तिवारी की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि वह अपने नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर मामले की जानकारी देंगे और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
समाज सेवा के लिए समर्पित था भरत भूषण का जीवन
विधायक ने कहा कि भरत भूषण तिवारी समाज के लिए समर्पित व्यक्ति थे। वे हमेशा समाज की भलाई, सेवा और सहयोग के कार्यों में आगे रहते थे। उन्होंने अविवाहित रहकर गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा को ही अपना जीवन उद्देश्य बनाया था। उनका जीवन युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
Gopalganj News : आर्थिक सहायता भी सौंपी
पप्पू पांडेय ने अपने समर्थकों के सहयोग से एकत्रित आर्थिक सहायता राशि भी शोकाकुल परिवार को सौंपी। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी परिवार को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर आनंद मिश्रा, राजेश पांडेय, श्याम बिहारी पांडेय, जितेंद्र चौबे, धर्मेंद्र मिश्र, भूपेंद्र चौबे, शंभु पांडेय, चमचम श्रीवास्तव, अनिल पांडेय और शंभु दुबे समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
भरत भूषण मामला हत्या का, एनकाउंटर बताकर लीपापोती की कोशिश : विजय तिवारी
भगवान परशुराम जयंती आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय तिवारी भी अपने समर्थकों के साथ बिलौटी पहुंचे और भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया.
अंतिम सांस तक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी
विजय तिवारी ने कहा कि यह मामला हत्या का है, जिसे एनकाउंटर बताकर लीपापोती करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों को सजा दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा और अंतिम सांस तक न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी.
भोजपुर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि भोजपुर पुलिस ने “योगी मॉडल” के नाम पर ऐसा कृत्य किया है, जिसकी निंदा के लिए शब्द नहीं हैं. उन्होंने कहा कि भरत भूषण की गौरवगाथा उन लोगों के लिए करारा जवाब है, जो समाज को जातियों में बांटने का प्रयास करते हैं.
युवाओं के लिए मिसाल बने भरत भूषण
विजय तिवारी ने कहा कि भरत भूषण तिवारी ने अपने व्यक्तिगत जीवन से ऊपर उठकर समाज सेवा को प्राथमिकता दी और युवाओं के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार की असली कसौटी न्याय और कानून का राज स्थापित करना है, इसलिए इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










