गुमला में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 300 होनहारों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

गुमला में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: झारखंड के गुमला जिले में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ. डीसी समेत कई अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

विज्ञापन

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: प्रभात खबर की ओर से मंगलवार को गुमला नगर भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया. समारोह में जिले के मैट्रिक और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया. इस समारोह में गुमला जिले के मैट्रिक व इंटर के तीनों संकाय में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 300 स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया.

दीप प्रज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

मुख्य अतिथि गुमला के उपायुक्त दिलेश्वर महतो, पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां, डीएफओ अनवर बिलाल अहमद, डीडीसी अनिमेष रंजन थे. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया.  

शिक्षा का महत्व बताकर छात्रों को किया प्रेरित 

समारोह में अतिथियों ने छात्रों को शिक्षा के महत्व और कैसे अपने मुकाम को हासिल कर सकते हैं के बारे में बताया. अतिथियों ने समारोह में आए छात्रों को प्रेरित किया. डीसी ने कहा है कि प्रभात खबर ने छात्रों को सम्मान देने की जो मुहिम शुरू की है, यह सुंदर पहल है. प्रभात खबर शुरू से ही जनमुद्दों से लेकर समाज को बेहतर संदेश देने का काम करता रहा है. 

करियर काउंसलिंग में विद्यार्थियों ने पूछे सवाल 

कार्यक्रम के दौरान करीब एक घंटे का करियर काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किया गया. करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में छात्रों ने एसपी, डीएफओ व डीडीसी से कई सवाल किए. स्टूडेंट्स के सवालों का अधिकारियों ने जवाब दिया. 

बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी 

pratibha samman 2026 gumla
गुमला में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह, बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी 

सम्मान समारोह के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था. मंच पर सम्मान और प्रशस्ति पत्र प्राप्त करते ही उनकी मुस्कान और आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था.

यह भी पढ़ें: पलामू के गिरिवर प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक पर छात्रों से 10,000 की वसूली का आरोप, डीसी ने दिया कार्रवाई का निर्देश

यह भी पढ़ें: गुमला के 18 बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी, उपायुक्त की समीक्षा बैठक में कई अहम फैसले

यह भी पढ़ें: बारिश भी नहीं रोक पाई महिलाओं का उत्साह, नोवामुंडी की महुदी में 178 नौनिहालों का बना बाल आधार कार्ड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola