महुआ चुनने गये वृद्ध का शव नाला से बरामद

Published at :15 Apr 2026 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
महुआ चुनने गये वृद्ध का शव नाला से बरामद

महुआ चुनने गये वृद्ध का शव नाला से बरामद

विज्ञापन

घाघरा. घाघरा थाना के बिमरला पंचायत अंतर्गत बीआर ग्राम में 62 वर्षीय गणेश मुंडा की हत्या कर उसके शव को नाले में फेंक दिया गया. बुधवार को शव घर से करीब एक किमी दूर करंज गड़हा स्थित नाले से बरामद किया गया है. घटना की सूचना मिलते घाघरा पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, गणेश मुंडा व उसकी बेटी सुषमा मुंडा साथ रहते थे. सोमवार की सुबह वह अपनी बेटी से यह कह कर निकला कि वह महुआ चुनने जा रहा है. घर से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित महुआ के पेड़ों के पास वह अक्सर जाया करता था. सोमवार को भी घटनास्थल पर उनके महुआ चुनने की सामग्री और टोकरी भरी हुई मिली. लेकिन गणेश मुंडा घर वापस नहीं लौटा. जब सोमवार की रात तक गणेश घर नहीं आया तो उसकी बेटी ने मंगलवार की सुबह ग्रामीणों को सूचित किया. शुरुआत में ग्रामीणों को लगा कि वह कहीं चला गया होगा. लेकिन मंगलवार की रात तक भी पता नहीं चलने पर बुधवार को ग्रामीण एकजुट होकर खोजबीन के लिए निकले. तलाश के दौरान करंज गड़हा के समीप एक नाले से उसका शव बरामद हुआ. शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने आशंका जतायी है कि गणेश मुंडा की हत्या की गयी है, क्योंकि उनके गर्दन और पेट पर नाखून के निशान जैसे जख्म दिखायी दिख रहे हैं. मामले की जांच कर रहे एएसआइ सूचित कुमार पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत नहीं हो रहा है. फिर भी पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है. उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola