बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस ने TMC और BJP के खिलाफ जारी किया ‘जनता का आरोपपत्र’

Congress Janta Chargesheet: पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले TMC और BJP के खिलाफ ‘जनता का आरोपपत्र’ पेश किया है. इसमें भर्ती घोटाले, सिंडिकेट राज और केंद्रीय निधि रोकने जैसे गंभीर आरोप लगाये गये हैं.
खास बातें
Congress Janta Chargesheet: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के घमासान के बीच कांग्रेस ने एक नया मोर्चा खोल दिया है. गुरुवार को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ‘जनता का आरोपपत्र’ जारी करते हुए सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार, दोनों को एक साथ कटघरे में खड़ा कर दिया.
सात पेज की चार्जशीट में कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि बंगाल की जनता ‘राज्य स्तर पर कुशासन’ और ‘राष्ट्रीय स्तर पर उपेक्षा’ की दोहरी मार झेल रही है. इस आरोपपत्र के जरिये कांग्रेस ने खुद को राज्य में एक मजबूत विकल्प के रूप में पेश करने की कोशिश की है.
ममता बनर्जी सरकार पर प्रहार : सिंडिकेट राज और घोटाले
कांग्रेस ने तृणमूल (All India Trinamool Congress – AITC) सरकार के कार्यकाल को ‘विश्वासघात’ करार देते हुए कई गंभीर आरोप लगाये हैं.
- संस्थागत भ्रष्टाचार : आरोपपत्र में सारधा (Sardha Scam) और रोज वैली चिट फंड स्कैम (Rose Valley Chit Fund Scam), स्कूल भर्ती घोटाला (School Service Commission Scam) और राशन वितरण (Ration Scam) में हुई अनियमितताओं को संस्थागत भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण बताया गया है.
- कानून व्यवस्था : कांग्रेस ने राज्य में बढ़ते ‘सिंडिकेट राज’ और महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के मुद्दों पर सरकार को घेरा है.
- सांप्रदायिक अशांति : कांग्रेस का कहना है कि वर्तमान शासन में राज्य के भीतर सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
केंद्र की भाजपा सरकार पर बंगाल विरोधी भावना का आरोप
कांग्रेस ने सिर्फ राज्य सरकार ही नहीं, बल्कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर भी तीखे हमले किये हैं.
- निधि की घेराबंदी : केंद्र सरकार पर आरोप लगाया गया है कि वह जान-बूझकर बंगाल की कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवंटित फंड को रोक रही है.
- सांस्कृतिक हमला : कांग्रेस के मुताबिक, भाजपा व्यवस्थित रूप से ‘बंगाल विरोधी भावना’ को बढ़ावा दे रही है और राज्य की भाषाई एवं सांस्कृतिक विरासत को कमजोर करने का प्रयास कर रही है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव का पहला चरण : दागी और धनी उम्मीदवारों का दबदबा, BJP के 70 प्रतिशत प्रत्याशी दागी, TMC के सबसे अमीर
जनता जवाबदेही चाहती है, दोषारोपण नहीं : कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि बंगाल की जनता अब टीएमसी और भाजपा के बीच चल रही ‘ब्लेम गेम’ (दोषारोपण) की राजनीति से तंग आ चुकी है. उन्होंने कहा कि दोनों ही दलों ने बंगाल को निराश किया है और अब जनता इनसे जवाबदेही की हकदार है. कांग्रेस का यह ‘जनता का आरोपपत्र’ असल में उन मुद्दों का संकलन है, जिनसे राज्य का आम नागरिक रोजाना जूझ रहा है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में 1100 अधिकारियों के ट्रांसफर को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, चीफ जस्टिस ने की गंभीर टिप्पणी
Congress Janta Chargesheet: वोटर को अपनी ओर खींचने की कोशिश
चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का यह कदम मतदाताओं, विशेषकर उन लोगों को अपनी ओर खींचने की रणनीति मानी जा रही है, जो टीएमसी और भाजपा दोनों से दूरी बनाना चाहते हैं. अब देखना यह है कि 23 और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान में इस आरोपपत्र का कितना असर दिखता है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026: ‘सांप-सीढ़ी’ वाली सियासत, दुर्गापुर में TMC बांट रही लूडो, पिला रही कोल्ड ड्रिंक्स
उत्तर बंगाल में गरजे हिमंता बिस्व सरमा, घुसपैठ, बीफ और चाय श्रमिकों पर ममता बनर्जी को घेरा
बंगाल चुनाव के पहले चरण के लिए EVM-VVPAT तैयार, 44378 पोलिंग स्टेशनों पर 23 अप्रैल को वोट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




