ऑटो पलटने से वृद्ध की मौत, छह घायल

ऑटो पलटने से वृद्ध की मौत, छह घायल
गुमला. कामडरा थाना के कजरा गांव में बुधवार की शाम सड़क हादसे में 60 वर्षीय सोमरा तिर्की की मौत हो गयी, जबकि ऑटो में सवार छह लोग घायल हो गये. घायलों में पांच वर्षीय स्वीटी टुडू की हालत गंभीर बतायी जा रही है. उसका इलाज बसिया रेफरल अस्पताल में चल रहा है. मृतक सोमरा तिर्की समेत सभी लोग ऑटो में सवार होकर कजरा से कुम्हारी बाजार जा रहे थे. इस दौरान कोरकोटोली के समीप अचानक सड़क पर एक मवेशी आने से चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया. लेकिन ऑटो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया. हादसे में सभी सवार सड़क पर गिर गये. जबकि सोमरा तिर्की ऑटो के नीचे दब गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
ठगों के जाल में फंस महिला ने गंवाया 80 हजार रुपये
गुमला. गुमला में साइबर ठगों की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आयी है. एक महिला को पहले मकान बनाने के लिए लोन दिलाने का झांसा दिया गया. फिर पुलिस अधिकारी बन कर डराया-धमकाया गया. इस पूरे खेल में ठगों ने महिला से 80 हजार रुपये ठग लिये. यह घटना गुमला थाना के भलदम चट्टी गांव की रहने वाली निर्मला उरांव के साथ घटी है. महिला ने इस धोखाधड़ी को लेकर सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




