Maruti Suzuki ने बढ़ाई Swift की कीमतें, जानिए किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ी

Edited by Ankit Anand
Updated:
विज्ञापन

Maruti Suzuki Swift (Photo: Maruti Suzuki)

Maruti Suzuki की Swift अब पहले से महंगी हो गई है. अलग-अलग मॉडल के हिसाब से कीमत बढ़ाई गई है, जबकि कार में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है.

विज्ञापन

अगर आप नई Maruti Suzuki Swift खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है. कंपनी ने Swift की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. यह कीमत बढ़ोतरी पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट्स के साथ-साथ मैनुअल और AMT (Automated Manual Transmission) मॉडल्स पर भी लागू हुई है.

हालांकि Swift की शुरुआती कीमत अब भी 5.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) पर बरकरार है. कीमतों में इजाफा होने के बावजूद कार के इंजन, फीचर्स और पावरट्रेन ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इतना ही नहीं, इसके डिजाइन और स्टाइलिंग को भी पहले जैसा ही रखा गया है. आइए अब जानते हैं कि Swift के अलग-अलग वेरिएंट्स की नई कीमतें क्या हैं.

Maruti Suzuki Swift के कौन-कौन से वेरिएंट हुए महंगे

Swift की एंट्री-लेवल Swift LXi की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वहीं, VXi, VXi (O), VXi AMT, VXi (O) AMT, ZXi MT और ZXi AMT जैसे मिड-स्पेक पेट्रोल और AMT वेरिएंट्स अब करीब 3,900 रुपये महंगे हो गए हैं. CNG मॉडल के लिए भी आपको थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ेगा. VXi CNG, VXi (O) CNG और ZXi CNG वेरिएंट्स की कीमतों में लगभग 7,400 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. सबसे बड़ा झटका टॉप-स्पेक ZXi+ MT और ZXi+ AMT वेरिएंट्स के खरीदारों को लगा है. इन वेरिएंट्स की कीमत में करीब 18,900 रुपये तक का इजाफा हुआ है.

वेरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम)
LXi MT₹5.78 लाख
VXi MT₹6.62 लाख
VXi (O) MT₹6.88 लाख
VXi AMT₹7.07 लाख
VXi (O) AMT₹7.33 लाख
ZXi MT₹7.56 लाख
ZXi AMT₹8.01 लाख
ZXi+ MT (Dual Tone)₹8.38 लाख
ZXi+ AMT (Dual Tone)₹8.83 लाख
VXi CNG₹7.52 लाख
VXi (O) CNG₹7.78 लाख
ZXi CNG₹8.46 लाख

Maruti Suzuki Swift: इंजन और ट्रांसमिशन

मैकेनिकल तौर पर नई Swift में वही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 80.46 bhp की पावर और 111.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स मिलते हैं. इतना ही नहीं, बेहतर फ्यूल सेविंग चाहने वालों के लिए कंपनी CNG वेरिएंट भी ऑफर करती है.

माइलेज की बात करें तो इसका पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 24.80 km/l तक का दावा किया गया माइलेज देता है, जबकि AMT वर्जन 25.75 km/l के साथ थोड़ा और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट है. वहीं, CNG वेरिएंट 32.85 km/kg तक का माइलेज देने का दावा करता है.

यह भी पढ़ें: Skoda Kodiaq RS की पहली खेप सिर्फ 6 मिनट के भीतर हुई Sold Out, जानें इसकी खासियत

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola