ePaper

कुआं में डूबने से वृद्ध व्यक्ति की मौत

Updated at : 26 Feb 2026 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
कुआं में डूबने से वृद्ध व्यक्ति की मौत

कुआं में डूबने से वृद्ध व्यक्ति की मौत

विज्ञापन

गुमला. सदर थाना के खोरा भकुवाटोली निवासी 65 वर्षीय बुधवा उरांव की मौत कुएं में डूबने से हो गयी. घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह मिली. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी. सूचना मिलते सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के भाई समीर कुजूर ने बताया कि गांव में एक शादी समारोह था, जिसमें शामिल होने के लिए बुधवा उरांव गया हुआ था. समारोह के बाद वह घर वापस नहीं लौटे. परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की. लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका. गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने कुएं में एक शव देखा. इसके बाद तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दी गयी.

कुआं में डूबने से महिला की मौत

गुमला. सदर थाना के जोराग गांव निवासी 50 वर्षीय बिरसमुनी देवी की कुआं में डूबने से मौत हो गयी. घटना बुधवार की देर शाम करीब छह बजे की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार महिला बारी स्थित कुआं में पानी भरने गयी थी. इस दौरान अचानक पैर फिसलने से वह कुआं में गिर गयी. गांव की एक बच्ची ने महिला को गिरते हुए देखा और तत्काल इसकी सूचना उसके पति गंदूर उरांव को दी. सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद झागर की सहायता से महिला को कुआं से बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलने पर गुमला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया. गुरुवार की सुबह एएसआइ अरविंद कुमार ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की गयी. इसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola