गुमला में 24 लाख रुपये का गांजा बरामद, दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

Published by :AmleshNandan Sinha
Published at :26 Feb 2026 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
Gumla SP

मामले की जानकारी देते एसपी हरिश बिन जमां.

Gumla: पुलिस को नशे के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने लाखों रुपये के गांजे के साथ बाप और बेटे को गिरफ्तार किया है. उनके पास से गांजे का बड़ा खेप बरामद किया गया है.

विज्ञापन

जगरनाथ पासवान
Gumla: गुमला में गांजा तस्करी और खुदरा खरीद बिक्री के खिलाफ गुमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गुमला शहर के बड़ाइक मुहल्ला निवासी राहुल कुमार सिंह के घर से 48 किलो गांजा बरामद किया है. इसकी बाजार मूल्य 24 लाख रुपये है. वहीं पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले राहुल कुमार सिंह और राजकिशोर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह को गिरफ्तार किया है. दोनों बाप बेटे हैं. एसपी हरिश बिन जमां ने कहा है कि दोनों बाप बेटा मिलकर अपने घर में गांजा रखकर उसकी बिक्री करते हैं. पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली. इसके बाद एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली, सअनि विनय कुमार राम और सअनि सुनील कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया.

उन्होंने बताया कि रात करीब 2.15 बजे पुलिस टीम ने राहुल कुमार सिंह के घर में छापामारी कर गांजा बरामद किया है. साथ ही गोदरेज में रखा 39,280 रुपये बरामद हुआ है. ये लोग दूसरे राज्यों से गुमला में लाकर गांजा की बिक्री करते हैं. पहले भी दोनों बाप बेटे नशीले पदार्थो को बेचने के आरोप में जेल जा चुके हैं. जेल से छूटने के बाद फिर से ये लोग गांजा तस्करी और खरीद बिक्री के धंधे में लग गये थे.

100 से 500 रुपये प्रति पुड़िया गांजा की बिक्री की जाती है

गुमला में नशे के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है. बताया जा रहा है. गुमला में 100 से 500 रुपये प्रति पुड़िया गांजा की बिक्री की जाती है. गांजा का वजन कर कागज की पुड़िया बनाकर बेचा जाता है. गुमला पुलिस लगातार गांजा व अफीम बिक्री करने वालों पर नजर रखे हुए है. इसी के तहत बुधवार की शाम को गुमला एसपी हरिश बिन जमां को गुप्त सूचना मिली कि बड़ाइक मुहल्ला के बाप बेटा गांजा का बड़ा खेप गुमला मंगाये हैं. जिसकी बिक्री करने की योजना है. शहर के विभिन्न चाय व गुमटी सहित छोटे दुकानों के माध्यम से गांजा बेचने की योजना है. एसपी को जैसे ही इसकी सूचना मिली. तुरंत पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस ने रणनीति बनायी. जब गांजा तस्करों को पकड़ा जाये. तो शहर के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इसलिए जब गुमला शहर के लोग गहरी नींद में सोये हुए थे. तब रात 2.15 बजे पुलिस टीम ने राहुल कुमार सिंह के घर पहुंची और छापामारी कर गांजा बरामद की.

इस प्रकार चला अभियान

एसपी हरिश बिन जमां ने बताया कि बाप बेटे को गिरफ्तार करने के बाद दोनों से नाम पता पूछने पर अपना नाम कमशः राहुल कुमार सिंह पिता राजकिशोर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह और राजकिशोर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पिता स्व बहुरन सिंह दोनों बड़ाइक मुहल्ला थाना गुमला बताया. गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों ने अपने घर में गांजा रखने की जानकारी दी. इसके बाद विधिवत घर की तलाशी लेने के क्रम में घर के पीछे एलवेस्टस से बने दो रूम वाले कमरे के एक कमरा से विमल पान मशाला लिखा हुआ चार थैला में टेप से लपेटा हुआ 32 पैकेट गांजा मिला. जिसका वनज करने पर 48 किलोग्राम गांजा पाया गया. तलाशी के क्रम में गोदरेज में रखा 39,280 रुपया पाया गया. उसके बाद राहुल सिंह एवं राजकिशोर सिंह से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और न ही कोई कागजात प्रस्तुत किये. दोनों पकड़ाये व्यक्तियों को कानून के तहत गिरफ्तार किया गया. वहीं बरामद गांजा व पैसे को विधिवत जब्ती सूची बनाकर जब्त करने के बाद दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों एवं जब्त गांजा के साथ गुमला थाना लाया गया.

बाप बेटे का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त राहुल कुमार सिंह के विरूद्ध

  1. गुमला थाना कांड सं0-449/20 दिनांक-01.12.2020 धारा-379/411 भादवि
  2. गुमला थाना कांड सं0-40/22 दिनांक-11.02.2022 धारा-379/411 भादवि
  3. सिमडेगा (बॉसजोर ओपी) थाना कांड संख्या-42/25 दिनांक-29.05. 2025 धारा-20(बी)(ii)(बी) एनडीपीएस एक्ट कुल तीन कांड पूर्व से दर्ज है. वहीं गिरफ्तार अभियुक्त राजकिशोर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के विरुद्ध गुमला थाना कांड संख्या-123/23 दिनांक-23.04.2023 धारा-20(बी)(ii)(सी)/22(सी)/29 एनडीपीएस एक्ट कुल एक कांड पूर्व से दर्ज है.

ये भी पढ़ें…

गुमला में कुएं में डूबने से वृद्ध महिला-पुरुष की मौत

गुमला में डायन-बिसाही में वृद्ध महिला की हत्या, एक संदिग्ध हिरासत में

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola