ePaper

गुमला में कुएं में डूबने से वृद्ध महिला-पुरुष की मौत

Updated at : 26 Feb 2026 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
Gumla Thana

गुमला थाना

Gumla: गुमला में दो अलग-अलग घटनाओं में एक वृद्ध महिला और एक पुरुष की मौत हो गई. दोनों की मौत कुएं में डूबने से हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

दुर्जय पासवान
Gumla: गुमला में दो अलग-अलग घटनाओं में दो वृद्धों की कुएं में डूबने से मौत हो गयी. खोरा भकुवाटोली में शादी समारोह से लौटने के दौरान वृद्ध बुधवा उरांव कुआं में गिर गए. जिससे उसकी जान चली गयी. वहीं जोराग गांव निवासी 50 वर्षीय बिरसमुनी देवी पानी भरने कुआं गयी थी. जहां वह गिर गयी और उनकी मौत हो गई.

शादी से लौट रही महिला का शव कुंए से बरामद

गुमला सदर थाना के खोरा भकुवाटोली निवासी 65 वर्षीय बुधवा उरांव की कुएं में डूबने से मौत हो गयी. घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह मिली. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के भाई समीर कुजूर ने बताया कि गांव में एक शादी समारोह था. जिसमें शामिल होने के लिए बुधवा उरांव गया हुआ था. समारोह के बाद वह घर वापस नहीं लौटे.

परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की. लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका. गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने कुएं में एक शव देखा. इसके बाद तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दी गयी. सूचना पर गुमला थाना के एएसआइ नंदू प्रसाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कुएं से बाहर निकलवाया.

कुएं में डूबने से वृद्ध महिला की मौत

गुमला सदर थाना के जोराग गांव निवासी 50 वर्षीय बिरसमुनी देवी की कुएं में डूबने से मौत हो गयी. घटना बुधवार की देर शाम करीब छह बजे की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार महिला बारी स्थित कुआं में पानी भरने गयी थी. इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गयी. गांव की एक बच्ची ने महिला को गिरते हुए देखा और तत्काल इसकी सूचना उसके पति गंदुर उरांव को दी. सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद झागर की सहायता से महिला को कुआं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

घटना की सूचना मिलने पर गुमला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया. शव को देर रात में अस्पताल के शवगृह में रखा गया था. गुरुवार की सुबह एएसआइ अरविंद कुमार द्वारा पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की गयी. इसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया.

ये भी पढ़ें…

गुमला में डायन-बिसाही में वृद्ध महिला की हत्या, एक संदिग्ध हिरासत में

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola