गुमला में 4 लोगों को सांप ने डसा, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

गुमला में मूसलाधार बारिश के बीच सांप के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ने लगी है. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सांप के डसने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है जिनका इलाज जिला सदर अस्पताल में चल रहा है.
गुमलाः गुमला: गुमला जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के बीच सर्पदंश (सांप के काटने) की घटनाओं में अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही है. मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से सांप के डसने के चार अलग-अलग मामले सामने आए है, जिनमें चार लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं. सभी पीड़ितों को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.
सर्पदंश की प्रमुख घटनाएं
पहली घटनाः घघरा थाना क्षेत्र के चेड़ेया गांव की है. जहां 36 वर्ष के जोहन भगत को सांप ने डस लिया है. बताया जा रहा है कि जोहन दोपहर के करीब 12 बजे खेत में बीड़ा लगा रहे थे, तभी एक सांप ने उन्हें डस लिया. परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर किया.
दूसरी घटनाः सदर थाना क्षेत्र के भरदा चमराटोली की है, बताया जा रहा है कि यहां 38 वर्ष के बुद्धदेव उरांव बारिश होने के बाद अपने खेत में पानी देखने गए थे. इसी बीच सांप ने उन्हें डस लिया. परिजनों ने बुद्धदेव उरांव को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया है जहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है. तीसरी घटनाः घाघरा थाना क्षेत्र के हापामुनी गांव की है, जहां 42 वर्ष के राजू उरांव खेत में रोपा लगाने गये थे. लौटने के दौरान रास्ते में एक सांप ने डंस लिया. परिजनों ने पहले उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया. चौथी घटनाः कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के चेरगांव की है, जहां 31 वर्ष के राजेश उरांव बीते सोमवार की रात भोजन के बाद परिवार के साथ जमीन पर बिस्तर लगा कर सो रहे थे. इस दौरान देर रात करीब 2 बजे सांप ने उन्हें डस लिया. परिजनों को इसकी जानकारी सुबह करीब 4 बजे हुई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










