बड़े भाई ने छोटे भाई को टांगी से काटकर हत्या की

Author Durjay paswan|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

गुमला के घाघरा में आपसी विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की टांगी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद से फरार है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

गुमला के घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित महादानिया टोली में आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को टांगे से वार कर हत्या कर दी. बड़े भाई सुरेंद्र उरांव ने अपने ही छोटे भाई 35 वर्षीय तिवारी उरांव की टांगी से वार कर दिया. जिससे उसकी जान चली गयी.

मृतक की पुत्री ने बताया कि सुरेंद्र (बड़े पापा) और उसकी पत्नी का किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो रहा था और सुरेंद्र अपनी पत्नी को मारपीट करने लगा. रसोई में जाकर गैस का पाइप खोलकर ऑन कर दिया. जिससे दोनों में बात और बढ़ गयी और लड़ाई बढ़ गयी. ज्यादा हल्ला गुल्ला सुनकर छोटा भाई बीच बचाव करने के लिए गया तो सुरेंद्र अपने भाई से ही उलझ गया और बगल में रखे टांगी को उठाया और ताबड़तोड़ उसके ऊपर वार कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया. जहां इलाज के लिए गुमला रेफर कर दिया गया. गुमला जाने के बाद गुमला से भी उसे तुरंत रिम्स रेफर कर दिया गया. जहां ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. जिसके बाद उसे पुनः घाघरा स्थित अपने आवास परिजन ले आये है. घटना के बाद से सुरेंद्र फरार हो गया है.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola