रथ मेला से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल

Updated:
विज्ञापन

मृतक का फोटो | Prabhat Khabar Network

गुमला के पालकोट में रथ मेला से लौट रहे बाइक सवार युवकों को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत और एक घायल. पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक की तलाश शुरू की.

विज्ञापन

गुमला : रथ मेला घूमकर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा घायल हो गया. घटना गुरुवार की देर शाम पालकोट थाना क्षेत्र के नवाटोली के समीप हुई. जानकारी के अनुसार सिमडेगा थाना क्षेत्र के पाकरटाड़ निवासी देवेंद्र सिंह अपने साथी 18 वर्षीय श्रवण नायक के साथ टीवीएस मोपेड से रथ मेला घूमने के लिये पालकोट आये थे.

मेला से वापस घर लौटने के दौरान नवाटोली के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया और वाहन को जंगल में छिपा दिया. सूचना मिलते ही पालकोट पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खोजबीन शुरू की और कुछ ही देर बाद जंगल से पिकअप वाहन को बरामद कर जब्त कर लिया. हालांकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल पालकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया. वहां चिकित्सकों ने देवेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि उपचार के बाद श्रवण नायक की स्थिति सामान्य होने पर उसे छुट्टी दे दी गयी. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola