गुमला में 'बच्चा चोर' की अफवाह पर भारी बवाल, ग्रामीणों ने युवक को बनाया बंधक, पुलिस ने बचाई जान

Published by : Sameer Oraon Updated At : 28 Mar 2026 10:54 PM

विज्ञापन

बंधक बने व्यक्ति की तस्वीर

Gumla Crime News: गुमला में बच्चा चोर की अफवाह ने शनिवार रात खौफनाक रूप ले लिया. भरनो के मिशन चौक पर ग्रामीणों ने एक अनजान युवक को पकड़कर बंधक बना लिया और जमकर हंगामा किया. इस रिपोर्ट में पढ़ें पुलिस की सूझ बूझ से कैसे बची जान.

विज्ञापन

Gumla Crime News, गुमला (दुर्जय पासवान की रिपोर्ट): गुमला स्थित भरनो थाना क्षेत्र के मिशन चौक में, शनिवार रात एक अनजान व्यक्ति को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और बंधक बना लिया. घटना रात करीब 8 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार, वह व्यक्ति खरवागाढ़ा में एक अर्धनिर्मित घर में घुसा हुआ था. घर के मालिक ने जब उसे देखा, तो वह वहां से भागने लगा. इसके बाद, ग्रामीणों ने पीछा कर उसे मिशन चौक के पास दबोच लिया.

दवाइयां ने मिली तो ग्रामीणों का गहरा गया शक

ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर जब युवक के बैग की तलाशी ली, तो वहां कुछ एलोपैथी दवाइयां मिलीं. दवाइयों को देखकर लोगों का शक और गहरा गया और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, एसआई मंटू चौधरी और पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने भीड़ के बीच से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और अपने संरक्षण में ले लिया.

Also Read: Ranchi: पिठोरिया में रामनवमी पर अस्त्र-शस्त्र चालान प्रतियोगिता, चैती दुर्गा पूजा संपन्न

पूछताछ में सामने आई सच्चाई

पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम बाबुल देवरी बताया और वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक, वह पिछले कुछ महीनों से पुसो थाना क्षेत्र के लावागाई और चैगरी इलाके में दवाएं बेचने का काम करता है. पैसे खत्म हो जाने के कारण वह पैदल ही रांची जा रहा था, लेकिन रास्ता भटककर वह भरनो पहुंच गया. उसने बताया कि वह रात बिताने के लिए एक सुनसान जगह की तलाश में था.

युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है. उसके पास से आधार कार्ड बरामद हुआ है और पुलिस उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है. हाल के दिनों में बच्चा चोर की अफवाहों के कारण इलाके में तनाव बना हुआ है, लेकिन पुलिस की तत्परता से एक बड़ी घटना टल गई. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध दिखने पर कानून हाथ में लेने के बजाय प्रशासन को सूचित करें.

Also Read: झारखंड BJP में ‘कोल्हान’ का पावर शो, गीता कोड़ा बनीं उपाध्यक्ष, देखें आदित्य साहू की टीम में कौन-कौन

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola