पेड़ से टकराया हाइवा, फंसे चालक को ग्रामीणों ने बचाया

पेड़ से टकराया हाइवा, फंसे चालक को ग्रामीणों ने बचाया
भरनो. प्रखंड के कुसुमबहा गांव में एक हाइवा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया. इसमें हाइवा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर ही फंस गया. घायल चालक की पहचान बगल के सिंगरौली गांव निवासी 22 वर्षीय अजीत गोप के रूप में हुई है, लगभग एक घंटे तक क्षतिग्रस्त वाहन में फंसा रहा. घटना उस वक्त हुई जब अजीत प्रतिदिन की तरह खाली हाइवा लेकर अपने घर लौट रहा था. दुर्घटना की सूचना मिलते ग्रामीणों व पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया. दो ट्रैक्टरों की मदद से काफी मशक्कत करने के बाद चालक को बाहर निकाल तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. इस रेस्क्यू ऑपरेशन में कुसुमबहा गांव के पुरुषों व महिलाओं के साथ स्थानीय शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभायी. ग्रामीणों की समय पर दिखायी गयी सजगता से चालक की जान बच सकी.
डॉक्टर सविता कुमारी का हुआ तबादला
कामडारा. कामडारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एंबुलेंस चालक संदीप प्रधान की बीते सोमवार को हुई मौत के मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है. चिकित्सक की अनुपलब्धता के कारण इलाज के अभाव में हुई मौत की खबर को उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महतो द्वारा संज्ञान में लिए जाने के बाद बसिया एसडीओ, कामडारा सीओ और बीडीओ की तीन सदस्यीय टीम ने मामले की गहन जांच की. जांच में अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही और ड्यूटी से अनुपस्थिति की बात सही पायी गयी, जिसकी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी गयी. मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन गुमला डॉ शंभूनाथ चौधरी ने तत्काल प्रभाव से कामडारा सीएचसी की डेंटल डॉक्टर सविता कुमारी का तबादला डुमरी सीएचसी कर दिया है. वहीं, डुमरी के डेंटल डॉक्टर अविनाश कुमार को कामडारा सीएचसी में पदस्थापित किया गया है. प्रशासन की इस कार्रवाई से लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










