Nawada News: सवारी वाहन ने मासूम को रौंदा, हालत नाजुक

Nawada News: नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के कुंडला मोहल्ला में एक सवारी गाड़ी ने 5 साल के बच्चे को कुचल दिया. पढिए नीचे पूरी खबर.
Nawada News: नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के कुंडला मोहल्ला में एक सवारी गाड़ी ने 5 साल के बच्चे को कुचल दिया. पढिए नीचे पूरी खबर.
Nawada News:(मनीष देव) नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के कुंडला मोहल्ला में गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार सवारी वाहन की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना पुरानी बस स्टैंड से बाजार जाने वाली सड़क पर हुई. सवारी वाहन संख्या बीआर27बी0769 ने सड़क पार कर रहे बच्चे को कुचल दिया.
अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया
घायल बच्चे की पहचान कुंडला मुहल्ला निवासी गोरेलाल यादव के 5 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है. परिजनों ने तुरंत बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया.
डॉक्टर ने क्या बताया
ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. बरकत अली ने बताया कि भारी वाहन से कुचले जाने के कारण बच्चे के बाएं पैर का पंजा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बच्चे को पावापुरी रेफर कर दिया गया है. अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
घायल बच्चे के पिता ने बताया
घायल बच्चे के पिता गोरेलाल यादव ने बताया कि शिवम रास्ता पार कर घर आ रहा था तभी तेज रफ्तार सवारी वाहन ने उसे धक्का मारते हुए कुचल दिया. वाहन और उसके चालक को मौके पर पकड़ लिया गया है. वाहन मालिक ने इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया है, इसलिए वे आगे कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते. फिलहाल घायल बच्चे का इलाज पावापुरी अस्पताल में चल रहा है.
इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि घायल बच्चे के पिता की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: गया में मंगलसूत्र खोने पर नवविवाहिता की हत्या, 12 दिन पहले हुई थी शादी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










