कैदी फरारी मामले में बड़ी कार्रवाई, एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

सीसीटीवी में कैद हुआ भागते हुए कैदी की तस्वीर
Nawada News : नवादा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से एक बंदी के फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बड़ी कार्रवाई की है. ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में कैदी की सुरक्षा में तैनात चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. फरार बंदी की तलाश जारी है.
Nawada News : सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से न्यायिक हिरासत में बंद एक बंदी के फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बड़ी कार्रवाई की है. ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में कैदी की सुरक्षा में तैनात चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, जबकि फरार बंदी की तलाश में जिलेभर में लगातार छापेमारी जारी है. इलाज के दौरान सुरक्षाकर्मी से हाथापाई कर भागा था बंदी जानकारी के अनुसार, धमौल थाना कांड संख्या 70/26 के मारपीट मामले में मंडल कारा में न्यायिक हिरासत में बंद असगर मलिक उर्फ दारा (18) की जेल में तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था. शाम करीब पांच बजे उसने कैदी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई की और मौका पाकर अस्पताल परिसर से फरार हो गया. घटना के बाद अस्पताल और पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षा में चूक पर गिरी गाज घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस, जेल प्रशासन और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. अस्पताल परिसर की तलाशी लेने के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में नाकेबंदी कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गई. प्रारंभिक जांच में सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आने पर एसपी अभिनव धीमान ने ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं. साथ ही फरार बंदी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है.अधिकारियों का दावा है कि बंदी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सुरक्षा में हुई चूक के लिए जिम्मेदार अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










