Ranchi: पिठोरिया में रामनवमी पर अस्त्र-शस्त्र चालान प्रतियोगिता, चैती दुर्गा पूजा संपन्न

Updated:
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते श्रद्धालु

Ranchi: पिठोरिया में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया. शनिवार को अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

विज्ञापन

सुजीत कुमार केशरी
Ranchi: रामनवमी के पावन अवसर पर महावीर मंडल पिठोरिया की ओर से स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर में अस्त्र-शस्त्र चालान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के संचालन का आकर्षक प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में शौर्य, अनुशासन और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जागरूकता फैलाना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

नम आंखों से भक्तों ने दी मां को विदाई

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रामनवमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि शक्ति और साहस का भी प्रतीक है. इसी भावना को ध्यान में रखते हुए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टीमों को सम्मानित किया गया. पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा. वहीं, चैती दुर्गा पूजा का समापन भी नव पत्रिका विसर्जन के साथ हुआ. शाम में भजन-कीर्तन के साथ मां भवानी की प्रतिमा का विसर्जन स्थानीय बाजार टांड़ स्थित नया तालाब में किया गया.

ये भी पढ़ें…

झारखंड BJP में ‘कोल्हान’ का पावर शो, गीता कोड़ा बनीं उपाध्यक्ष, देखें आदित्य साहू की टीम में कौन-कौन

लोहरदगा में दो परिवारों के बुझे चिराग, NH पर तेज रफ्तार ने छीनी दो की जान, एक लड़ रहा जिंदगी की जंग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola