गुमला में दो दिनों के अंदर 3 की मौत, कहीं पीट-पीटकर हत्या तो कहीं घरेलू विवाद में दे दी जान

Published by : Sameer Oraon Updated At : 06 Feb 2026 10:18 PM

विज्ञापन

गुमला में 3 की मौत

Gumla Crime News: गुमला जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर इलाकों तक इन दिनों मातम पसरा है. पालकोट के कुरुम उपरखंमन गांव में महिला की हत्या का मामला तूल पकड़ रहा है, तो दूसरी तरफ चैनपुर के बेंदोरा मोड़ पर स्कूटी हादसे ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिये हैं. वहीं, डुमरपानी गांव में कोरवा युवक की आत्महत्या ने सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को फिर से चर्चा में ला दिया है. पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट

विज्ञापन

Gumla Crime News, गुमला (दुर्जय पासवान): गुमला जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीते दो दिनों के भीतर हुई तीन घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी है. कहीं महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी, तो कहीं सड़क हादसे में युवक की जान चली गयी. वहीं, एक कोरवा युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. तीनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी हुई है.

पालकोट में महिला की संदिग्ध हालात में मौत

गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र के उमड़ा पंचायत अंतर्गत कुरुम उपरखंमन गांव में शुक्रवार को 40 वर्षीय सुलोचना देवी की मौत हो गयी. मृतका महेश्वर सिंह की पत्नी थी. परिजनों के अनुसार अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके पाकर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने पर पालकोट पुलिस देर रात गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा. इस संबंध में पालकोट थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि महिला की मौत गिरने से हुई है या हत्या की गयी है, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा.

Also Read: महुआटांड़ के गांगपुर में हाथियों ने दादा-पोते की ली जान, परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल

अनियंत्रित स्कूटी पेड़ से टकरायी, एक की मौत

चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा मोड़ के समीप गुरुवार देर शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान प्रीतम रौतिया के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम भीम कुमार है. दोनों एक्टिवा स्कूटी से गुमला की ओर जा रहे थे. इसी दौरान चालक ने संतुलन खो दिया और स्कूटी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. हादसा देर शाम होने के कारण दोनों युवक रातभर वहीं पड़े रहे. शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने उन्हें देखा, जिसके बाद घायलों को सीएचसी चैनपुर ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए गुमला रेफर कर दिया गया. सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

कोरवा युवक ने फांसी लगाकर दी जान

गुमला के जारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत कोरवा बहुल गांव डुमरपानी में 30 वर्षीय गोवर्द्धन कोरवा ने गुरुवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था और घरेलू विवाद के बाद करंज के पेड़ में फांसी लगा ली. परिजन व ग्रामीण उसे तुरंत इलाज के लिए जशपुर (छत्तीसगढ़) ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी और शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है.

Also Read: दुमका में दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola