Kaimur News : कर्मनाशा मुख्य नहर पक्कीकरण कार्य में अनियमितता की जांच, पटना से पहुंची सिंचाई विभाग की टीम

Updated:
विज्ञापन
Kaimur News

नहर की जांच करती निरीक्षण टीम

Kaimur News : कर्मनाशा नहर निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच, पटना से पहुंची तकनीकी टीम

विज्ञापन

Kaimur News (मैनुद्दीन शाह) : कर्मनाशा मुख्य नहर पक्कीकरण कार्य में अनियमितता की पटना से आई टीम ने की जांच –कर्मनाशा – पटना से आई सिंचाई विभाग की जांच टीम ने कर्मनाशा मुख्य नहर के पक्कीकरण कार्य में अनियमितता की शिकायत पर मंगलवार को जांच किया. दरअसल रामगढ़ विधायक सतीश यादव उर्फ पिंटू ने कर्मनाशा मुख्य नहर मे हुए पक्कीकरण कार्य में आधा अधूरा कार्य किए जाने एवं कई जगहों पर आई दरारें व अनियमितता को लेकर सदन में आवाज उठाई थी. इसकी जांच करने की मांग की थी.

कई स्थानों से ड्रिलिंग कर लिए गए सैंपल

उसके बाद मंगलवार को पटना से आई जांच टीम ने नहर कार्य की बहुत ही बारीकी ढंग से मशीनों से जांच की तथा कई जगहों पर ड्रिल मशीन से खुदाई कर सेंपल ली. टीम में कई अधिकारी शामिल रहे तथा रामगढ़ विधायक सतीश यादव उर्फ पिंटू भी जांच स्थल पर पहुंचे हुए थे.

Also Read : समस्तीपुर: उगना महादेव मंदिर, जहां सेवक बनकर रहे थे भगवान शिव

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन