मॉडिफाई साइलेंसर वाली बाइक से तेज आवाज करना पड़ा महंगा, कैमूर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कोर्ट भेजा
मॉडिफाई साइलेंसर वाली जब्त बाइक | Prabhat Khabar Network
कैमूर में तेज आवाज वाली मॉडिफाई साइलेंसर बाइक चलाने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा है. लोगों की शिकायत के बाद की गई कार्रवाई में युवक को एसडीओ कोर्ट भेजा गया है. पुलिस ने यातायात नियमों के पालन की अपील की है.
Kaimur Vehicle Checking. : स्थानीय पुलिस ने मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर बाइक चलाने और तेज आवाज करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए युवक की पहचान अमांव गांव निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है.
Kaimur News : तेज आवाज से परेशान थे लोग. शिकायत के बाद पुलिस ने पकड़ी बाइक
जानकारी के अनुसार शिवम कुमार अपनी मॉडिफाई बाइक से कहीं जा रहा था. बाइक के साइलेंसर से काफी तेज आवाज निकल रही थी, जिससे सड़क पर चलने वाले लोगों और आसपास के नागरिकों को परेशानी हो रही थी. लोगों की शिकायत और पुलिस की नजर पड़ने के बाद कार्रवाई की गई.
जांच में मिला साइलेंसर में अवैध बदलाव. बाइक को किया गया जब्त
पुलिस ने बाइक को रोककर जांच की. जांच के दौरान साइलेंसर में अवैध रूप से बदलाव किए जाने की बात सामने आई. इसके बाद युवक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई.
एसडीओ कोर्ट भेजा गया युवक. पुलिस ने दी नियम पालन की सलाह
थानाध्यक्ष ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शिवम कुमार को अग्रिम कार्रवाई के लिए एसडीओ कोर्ट भेज दिया गया है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन नहीं कराएं और यातायात नियमों का पालन करें.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए