कैमूर : चांद में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर, जांच के बाद मिली दवाएं
चांद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, स्वास्थ्य जांच और जरूरी परामर्श दिए गए।
चांद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में गर्भवती महिलाएं पहुंचीं. महिलाओं ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी लिया.
ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच
शिविर के दौरान चिकित्सक एवं एएनएम ने गर्भवती महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की. इस दौरान ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन और वजन सहित अन्य स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई. जांच के बाद महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं.
गर्भावस्था में खान-पान की दी सलाह
स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खान-पान, नियमित जांच, दवा के सेवन और जरूरी सावधानियों को लेकर आवश्यक सुझाव दिए. महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने की भी सलाह दी गई.
असामान्य लक्षण दिखने पर तुरंत संपर्क
स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराने और चिकित्सकों की सलाह के अनुसार दवाओं का सेवन करने को कहा. साथ ही किसी प्रकार की परेशानी या असामान्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य कर्मियों से संपर्क करने की सलाह दी गई.
समय पर जांच मां और बच्चे के लिए जरूरी
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि शिविर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच की गई. जांच के बाद उन्हें आवश्यक दवाएं एवं स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए गए. उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं और उनके होने वाले बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए समय पर जांच और चिकित्सकीय सलाह बेहद जरूरी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे शिविरों के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार किया जा रहा है.
प्रभात खबर की खबर का असर, पांच दिन से ठप PNB गोडसरा का लिंक दुरुस्त करने में जुटा BSNL
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए