कैमूर : चांद में शराब सेवन के आरोप में नौ गिरफ्तार, यूपी समेत कैमूर के आरोपी शामिल
शराब सेवन मामले में गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network
बिहार के चाँद थाना क्षेत्र में पुलिस ने औघड़ के मरई से शराब सेवन के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
औघड़ के मरई से शराब सेवन के आरोप में चांद थाना पुलिस ने नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
यूपी और कैमूर के रहने वाले आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के बसंतपुर निवासी धर्मेंद्र यादव और मारूफपुर निवासी मुख्तार यादव शामिल हैं. इसके अलावा कैमूर जिले के जिगना निवासी रोशन कुमार, रामगढ़ थाना क्षेत्र के भतौनी निवासी जोगिंदर बिंद, भभुआ थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी आनंद खरवार एवं अमित कुमार, बाबुरा निवासी इजहार कुरैशी एवं अभिषेक कुमार तथा भगवानपुर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी मनोज नट को गिरफ्तार किया गया है.

शराब सेवन के आरोप में हुई कार्रवाई
थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों को शराब सेवन के आरोप में पकड़ा गया है. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. सभी के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर की खबर का असर, पांच दिन से ठप PNB गोडसरा का लिंक दुरुस्त करने में जुटा BSNL
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए