भभुआ सदर अस्पताल के जीविका की रसोई के समीप, ऑटो से अज्ञात चोर बैटरी खोलकर फरार हो गया

Author Amit Sinha|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भभुआ सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को दिनदहाड़े चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जीविका की रसोई के समीप खड़े एक सीएनजी ऑटो से अज्ञात चोर बैटरी खोलकर फरार हो गए. इस घटना से परेशान पीड़ित चालक ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

Bhabua Hospital Theft. : भभुआ सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई. जीविका की रसोई के समीप खड़े एक सीएनजी ऑटो से अज्ञात चोर बैटरी खोलकर फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित चालक ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Kaimur News : काम से लौटे चालक तो गायब मिली बैटरी

जानकारी के अनुसार, मोहनिया थाना क्षेत्र के अमेठ गांव निवासी महेंद्र सिंह सदर अस्पताल में संचालित शव वाहन के चालक हैं. शनिवार को वह अपना सीएनजी ऑटो लेकर सदर अस्पताल पहुंचे थे. उन्होंने वाहन को जीविका की रसोई के बगल में खड़ा कर काम से चले गए. कुछ देर बाद लौटने पर देखा कि ऑटो की बैटरी गायब थी.

काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग

पीड़ित चालक ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बैटरी का कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद उन्होंने नगर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और मामले की जांच की मांग की.

CCTV फुटेज खंगालने की मांग. पुलिस से कार्रवाई की अपील

महेंद्र सिंह ने पुलिस से अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर चोरी करने वाले आरोपितों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन