दुमका में दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल पड़े लोग.

Dumka: गोपीकांदर और पाकुड़िया थाने के सीमावर्ती इलाके में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मरने वाले की पहचान बदरू देहरी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Dumka: गोपीकांदर और पाकुड़िया थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके कालीपहाड़ी–विराजपुर ढलान के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान बदरू देहरी (27 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं घायलों में राजकुमार मैड़या (17 वर्ष), संतोष देहरी (13 वर्ष), हड़पा मुर्मू (35 वर्ष) और प्रमिला मुर्मू (28 वर्ष) शामिल हैं. हादसे की सूचना मिलते ही गोपीकांदर एवं पाकुड़िया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर लाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

घायलों को किया गया फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर

सीएचसी में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ हेमंत मुर्मू ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुमका स्थित फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. चिकित्सक के अनुसार राजकुमार मैड़या का बायां पैर, संतोष देहरी का बायां हाथ और हड़पा मुर्मू का बायां पैर टूट गया है, जबकि प्रमिला मुर्मू के सिर में गंभीर चोट लगी है. हड़पा मुर्मू और प्रमिला मुर्मू दोनों भाई-बहन हैं और घटना के बाद से बेहोश बताए जा रहे हैं. बताया गया कि मृतक बदरू देहरी, घायल संतोष देहरी और राजकुमार मैड़या गोपीकांदर थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव के निवासी हैं, जबकि हड़पा मुर्मू और प्रमिला मुर्मू महेशपुर थाना क्षेत्र के पखड़ीपाड़ा गांव के रहने वाले हैं.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घायल राजकुमार मैड़या के अनुसार, वह बदरू देहरी और उसके छोटे भाई संतोष देहरी के साथ जीतपुर गांव से खरौनी बाजार के साप्ताहिक हाट जा रहा था. वहीं दूसरी बाइक पर सवार हड़पा मुर्मू अपनी बहन प्रमिला के साथ खरौनी हाट से जड़ी-बूटी की दवा खरीदकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कालीपहाड़ी–विराजपुर ढलान के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. घटना सीमावर्ती क्षेत्र में होने के कारण दोनों थानों की पुलिस ने पहुंचकर संज्ञान लिया और दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर एंबुलेंस और प्रशासनिक सहायता मिल जाती, तो संभवतः मृतक की जान बचायी जा सकती थी.

इसे भी पढ़ें: 

चतरा डीएसपी समेत टंडवा और लावालौंग थाना प्रभारी हाईकोर्ट तलब, मोबाइल जब्त

जुड़वां बच्चों ने अफसरों को उलझाया, आरती फेल तो भुगलू-आमरीन पास

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola