ePaper

21.75 ग्राम ब्राउन शुगर व 1.93 लाख रुपये बरामद, दो गिरफ्तार

Updated at : 21 Oct 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
21.75 ग्राम ब्राउन शुगर व 1.93 लाख रुपये बरामद, दो गिरफ्तार

गुमला में भाई-बहन मिल कर स्कूल व कॉलेज के छात्रों को बेचते हैं ब्राउन शुगर

विज्ञापन

गुमला. गुमला पुलिस ने नशा के कारोबारियों के खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई की. शहर के लक्ष्मण नगर नदी के पास से दो युवक-युवती को गिरफ्तार किया गया, जिसमें लक्ष्मण नगर निवासी राखी कुमारी व दुर्गा नगर निवासी रोहित सिंह शामिल हैं. दोनों के पास से 21.75 ग्राम ब्राउन शुगर मिला है, जबकि तलाशी में एक लाख, 93 हजार, 290 रुपये बरामद हुए. पुलिस के मुताबिक एक दिन में ब्राउन शुगर बेच कर इतने रुपये जमा किये गये थे. इसके अलावा अलग-अलग कंपनी के नौ मोबाइल बरामद हुए हैं, जिनसे दोनों ब्राउन शुगर तस्कर ग्राहकों से बात करते थे. ब्राउन शुगर तौलने के लिए एक सिल्वर रंग की वेट मशीन भी मिली है. छापेमारी टीम में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, थाना प्रभारी महेंद्र करमाली, पुअनि विनय कुमार महतो, हवलदार नामजद सामद व आरक्षी विकास कुजूर थे. गुमला पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी को मिली गुप्त सूचना के बाद की. थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने बताया कि जैसे एसपी को सूचना मिली, तुरंत एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. छापेमरी दल लक्ष्मण नगर नदी पुल के पास पहुंची, तो एक लड़का वहां से भागने लगा, जिसे सशस्त्र बलों ने दौड़ा कर पकड़ा. पकड़े गये युवक का नाम पता पूछने पर अपना नाम रोहित सिंह (22 वर्ष) बताया. उसकी तलाशी लेने पर उसके पेंट से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर (जिसका वजन दो ग्राम) मिला. पूछताछ करने पर उसने बताया कि लक्ष्मण नगर के अर्पित कुमार व उसकी बहन राखी कुमारी दोनों से उक्त ब्राउन शुगर को खरीदकर लाया है. उसके पास काफी मात्रा में ब्राउन शुगर है. साथ चलने पर बरामद हो सकता है. इसके बाद रोहित सिंह को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद छापेमारी दल गिरफ्तार अभियुक्त के साथ अर्पित कुमार के घर लक्ष्मण नगर पहुंच कर घेराबंदी की. घर पर उपस्थित लोगों से नाम पता पूछने पर अपना नाम राखी कुमारी व पंकज कुमार बताया. तलाशी लेने पर घर के एक कमरे से पारदर्शी प्लास्टिक में ब्राउन शुगर व अलग से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर मिला, जिसका वजन करने पर 15 ग्राम व 19 पुड़िया को पुड़िया सहित वजन करने पर 4.75 ग्राम पाया गया. राखी कुमारी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपने भाई अर्पित कुमार के साथ ब्राउन शुगर को स्कूल व कॉलेज के छात्रों को बेचते हैं, जो लोग पैसा नहीं दे पाते हैं, उसका बंधक के रूप में मोबाइल रखते हैं. अर्पित कुमार के बारे में पूछने पर बताया कि वह अभी ब्राउन शुगर बेचने के लिए बाहर गया है. उसके बाद राखी कुमारी को भी गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola