झारखंड बंद कराने घाघरा में सड़क पर उतरे भाजपा नेता

विज्ञापन

सड़क पर उतरे भाजपा नेता | Prabhat Khabar Network

झारखंड बंद के दौरान घाघरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़क जाम किया। हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप।

विज्ञापन

गुमला. झारखंड बंद के आह्वान के तहत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी घाघरा एवं आदर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर चांदनी चौक घाघरा के पास सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रांची विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद का समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों पर कथित बर्बर लाठीचार्ज की निंदा की.

पेपर लीक से छात्रों का भविष्य संकट में

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार युवाओं और छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है. नेताओं ने कहा कि राज्य में जेपीएससी और जेएसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है.

ये भी देखें: गुमला में बंद का असर, सुबह में कई दुकानें नहीं खुली

ये भी देखें: गुमला में एनएच-43 पर किसान महासभा का चक्का जाम, डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित

प्रदर्शनकारियों ने कहा अन्याय बर्दाश्त नहीं

सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने का प्रयास कर रही है. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि युवाओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी समय में जनता के बीच सरकार की नीतियों का विरोध तेज किया जाएगा। हालांकि थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह स्थल पहुंच जाम कर्ताओं को समझाया वही 2 घंटे के बाद जाम समाप्त हो गया


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola