गुमला में बंद का असर, सुबह में कई दुकानें नहीं खुली

Updated:
विज्ञापन

गुमला में बंद का असर, सुबह में कई दुकानें नहीं खुली : प्रभात खबर

गुमला में बुलाए गए बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. सुबह से ही शहर की कई दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद हैं.

विज्ञापन

गुमला: भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार सुबह गुमला शहर में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. सुबह के समय शहर के कई प्रमुख बाजारों में दुकानें बंद रहीं, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ. मुख्य बाजार, थाना रोड, पालकोट रोड और अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम चहल-पहल रही. कई दुकानदारों ने एहतियातन सुबह अपनी दुकानें नहीं खोलीं.

भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न इलाकों में घूमते नजर आए

बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता शहर के विभिन्न इलाकों में घूमते नजर आए. उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से बंद में सहयोग करने की अपील की. इस दौरान कहीं से किसी जबरदस्ती या विवाद की सूचना नहीं मिली. आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दवा दुकानें दुकानें खुली रहीं.

यातायात रहा ठप

बंद का असर यातायात पर भी पड़ा. सुबह के समय बस स्टैंड और प्रमुख सड़कों पर वाहनों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कम रही. निजी वाहन और ऑटो भी सीमित संख्या में चलते दिखाई दिए. कई लोग आवश्यक कार्यों के लिए घरों से देर से निकले. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस अधिकारी लगातार गश्त करते दिखाई दिए. प्रशासन के अनुसार बंद शांतिपूर्ण रहा और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.

ये भी पढ़ें: झारखंड बंद का चतरा में मिला-जुला असर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola