झारखंड बंद का चतरा में मिला-जुला असर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

बंद कराने निकले भाजपा कार्यकर्ता : प्रभात खबर

झारखंड बंद के दौरान चतरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई.

विज्ञापन

चतरा: भाजपा द्वारा झारखंड बंद के आह्वान का चतरा में मंगलवार को मिला-जुला असर देखने को मिला. भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहर के केशरी चौक पर जुटे और प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं व नियुक्ति प्रक्रियाओं को लेकर आंदोलनरत छात्रों पर कथित दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के आह्वान पर बंद कराया गया.

घूम-घूम कर लोगों से दुकानें बंद रखने की अपील

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा आंदोलनरत छात्रों पर विधानसभा घेराव के दौरान लाठी-डंडों, आंसू गैस और वाटर कैनन का प्रयोग कर दमनात्मक कार्रवाई किया गया. बंद को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने शहर में घूम-घूम कर लोगों से दुकानें बंद रखने की अपील किया. शहर में बंद का असर पूरी तरह नहीं दिखा. कुछ स्थानों पर दुकानें बंद रहीं, जबकि बाजार में सामान्य दिनों की तरह गतिविधियां जारी रहीं. सड़क पर वाहनों का परिचालन भी जारी रहा.

आपातकालीन सेवाएं बंद से मुक्त

केशरी चौक पर प्रदर्शन के दौरान सड़क के तीनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. साथ ही एंबुलेंस, मरीजों की आवाजाही, विद्यालय जाने वाले बच्चों, परीक्षार्थियों और अन्य आवश्यक, आपातकालीन सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया. सावन में देवघर आने-जाने वाले कांवरियों को भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने की बात कही गयी है. मौके पर काफी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में मेदिनीनगर में भाजपा ने बुलाया बंद


विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola