चतरा में सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Updated:
विज्ञापन

मृतक रेखा देवी की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

चतरा के मदनपुर गांव में खेत में काम करने के दौरान महिला को सांप ने डंस लिया. सर्पदंश के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाते दौरान उसकी रास्ते में मौत हो गई.

विज्ञापन

जोरी (चतरा): खेत में काम करने के दौरान जहरीले सांप के डंसने से एक महिला की मौत हो गई. घटना वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के करमा पंचायत अंतर्गत मदनपुर गांव की है शनिवार की शाम खेत में काम करने के दौरान रेखा कुमारी (20 वर्ष), पति राजेश गंझू, को विषैले सांप ने डंस लिया था. परिजन रातभर स्थानीय चिकित्सक से उसका इलाज कराते रहे, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ. रविवार की सुबह बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

खेत में काम करने के दौरान सांप ने डंसा

जानकारी के अनुसार, रेखा कुमारी शनिवार की शाम खेत में काम कर रही थी. इसी दौरान उसे विषैले सांप ने डंस लिया. जिससे वह घायल हो गई. सर्पदंश के बाद रेखा की हालत बिगड़ने लगी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे आनन-फानन इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे जहां रात में चिकित्सक उसका इलाज करते रहे. लेकिन उसकी हालत बिगड़ती रही.

बेहतर इलाज के लिए चतरा ले जाने के दौरान मौत

परिजनों ने रात में स्थानीय स्तर पर रेखा का इलाज कराया, लेकिन उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ. जिसके बाद रविवार की सुबह परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा ले जाने लगे लेकिन इसी दौरान रास्ते में ही रेखा ने दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजन शव लेकर वापस लौट गए. ये भी पढ़ें- विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज ने निकाली रैली


विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola