चतरा डीसी के नाम-फोटो से बना फर्जी WhatsApp अकाउंट, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

चतरा डीसी के नाम-फोटो से बना फर्जी WhatsApp अकाउंट

चतरा DC रवि आनंद के नाम और फोटो से कथित फर्जी WhatsApp अकाउंट बनाए जाने का मामला सामने आया है. जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है.

विज्ञापन

चतरा: DC चतरा रवि आनंद के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर कथित तौर पर एक फर्जी WhatsApp अकाउंट संचालित किए जाने का मामला सामने आया है. मामला संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन ने आम लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पहली नजर में WhatsApp अकाउंट डीसी अथवा जिला प्रशासन का आधिकारिक अकाउंट के नाम या तस्वीर का नहीं होता.

जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में आमजनों से अपील की गई है कि उपायुक्त के नाम, फोटो या पहचान का इस्तेमाल करने वाले किसी भी संदिग्ध WhatsApp नंबर, सोशल मीडिया अकाउंट या अन्य माध्यम से प्राप्त संदेश और कॉल पर बिना सत्यापन के भरोसा नहीं करें.

आर्थिक लेन-देन और निजी जानकारी साझा न करें

प्रशासन ने नागरिकों को विशेष रूप से सावधान करते हुए कहा है कि ऐसे संदिग्ध अकाउंट से यदि किसी प्रकार के आर्थिक लेन-देन, निजी जानकारी, दस्तावेज या अन्य सहायता की मांग की जाती है, तो बिना सत्यापन के कोई कदम न उठाएं. किसी भी अनुरोध की वास्तविकता की पहले संबंधित आधिकारिक माध्यम से पुष्टि करना जरूरी है.

संदिग्ध अकाउंट की सूचना प्रशासन या पुलिस को दें

जिला प्रशासन ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को उपायुक्त के नाम या फोटो का इस्तेमाल कर संचालित किसी संदिग्ध अकाउंट से संदेश, कॉल अथवा अन्य गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना या जिला प्रशासन को दें. इससे मामले की जांच कर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा सकेगी.


चतरा डीसी के नाम-फोटो से बना फर्जी WhatsApp अकाउंट
चतरा डीसी के नाम-फोटो से बना फर्जी WhatsApp अकाउंट

आधिकारिक सूचना केवल अधिकृत माध्यमों से

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचना, निर्देश और जनहित से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी केवल अधिकृत माध्यमों एवं आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ही प्रसारित की जाती है.

प्रशासन ने नागरिकों से साइबर ठगी और फर्जी सोशल मीडिया या मैसेजिंग अकाउंट से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित प्राधिकार को सूचित करें. थोड़ी सी सतर्कता लोगों को साइबर ठगी और पहचान के दुरुपयोग से होने वाले नुकसान से बचा सकती है.


विज्ञापन
वैभव विक्रम

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. बीते 5 सालों से झारखंड की सामाचार, खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. वर्तमान में प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के जिलों की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2023-24 में प्रभात खबर के खेल डेस्क की खबरें लिखा करते थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola