खाली पड़ा घर ढहा अंदर निकले चांदी के सिक्के, देखने उमड़ी लोगो भीड़
कच्चे मकान के मलबे में बिखरे चांदी के सिक्के | IMAGE/Prabhat Khabar Network
झारखंड के अमनारी गांव में एक पुराना मिट्टी का घर गिरने से चांदी के सिक्के मिले हैं। सिक्कों को लेकर ग्रामीणों में डर का माहौल है, जानें पूरी खबर।
Hazaribagh News :हज़ारीबाग़ के टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के अमनारी गांव में गुरुवार की रात वर्षो से खाली पड़ा एक पुराना मिट्टी का मकान अचानक ढह गया .जिसके बाद मकान के मलबे से चांदी के सिक्के मिलने की बात सामने आई है. यह मकान गांव के बढ़न महतो का बताया जा रहा है,.स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान पिछले कई वर्षों से खाली पड़ा था. गुरुवार की रात अचानक मिट्टी का यह घर गिर गया. शुक्रवार की सुबह जब आसपास के लोगों की नजर मलबे पर पड़ी, तो वहां दर्जनों चांदी के सिक्के दिखाई दिए. सिक्के मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी.
ग्रामीणों के बीच डर का माहौल
ग्रामीणों में इन सिक्कों को लेकर डर का माहौल है और लोग किसी अनहोनी के डर से चांदी के सिक्का उठाने से परहेज कर रहे हैं.मामला चर्चा में आने के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि किसी भूत-प्रेत के डर से वे सिक्कों को उठाने से बच रहे हैं. हालांकि, ये सिक्के वास्तव में चांदी के हैं या नहीं और उनकी प्राचीनता क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है.
ये भी पढ़ें: हजारीबाग के सिजुआ गांव में मचान गिरा, तीन महिलाएं घायल
ये भी पढ़ें: JPSC Scam: स्टूडेंट्स ने बनाई 11 लोगों की लिस्ट, प्रशासन बोला- 'सिर्फ छात्रों से होगी बात', राहुल गांधी ने किया फोन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










