हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्री सहित तीन जख्मी
फोटो कैप्शन 6 बरकट्ठा 1 में - सड़क दुघर्टना में घायल उपेन्द्र कुमार यादव. | Prabhat Khabar Network
बरकट्ठा-चलकुशा मार्ग पर दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
बरकट्ठा: थाना क्षेत्र के ग्राम बरवां में दो मोटर साइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में पिता-पुत्री समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना गुरुवार की दोपहर बरकट्ठा चलकुशा मार्ग पर घटित हुई.
हादसे में ग्राम बाराडीह चलकुशा निवासी उपेन्द्र कुमार यादव 36 वर्ष पिता बालदेव यादव तथा ग्राम ग्राम सलैयडीह चलकुशा निवासी रामेश्वर यादव 49 वर्ष पिता सोना महतो, उनकी पुत्री रुबी कुमारी वर्ष 18 घायल हो गईं.
घायलों को इलाज के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा ले जाकर भर्ती कराया गया. जहां से चिकित्सक ने उपेन्द्र कुमार यादव एवं रामेश्वर यादव को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










