केलिडोस्कोप 2026’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, सेंट जेवियर्स स्कूल का रहा दबदबा

Updated:
विज्ञापन

केलिडोस्कोप कार्यक्रम को प्रस्तुत करते छात्र | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग के सेंट जेवियर्स स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव केलिडोस्कोप 2026 का शानदार समापन हुआ। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

हजारीबाग: सेंट जेवियर्स स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय अंतरविद्यालयी सांस्कृतिक एवं बौद्धिक महोत्सव ‘केलिडोस्कोप 2026’ का बुधवार को समापन हुआ. तीन से पांच अगस्त तक चले आयोजन में जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने साहित्य, संगीत, नृत्य, अभिनय, भाषण और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

पहले दिन हिंदी वाक्, उपशास्त्रीय सामूहिक नृत्य और युगल नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं. हिंदी वाक् और उपशास्त्रीय सामूहिक नृत्य में सेंट जेवियर्स स्कूल प्रथम रहा, जबकि युगल नृत्य में हॉली क्रॉस स्कूल ने बाजी मारी. दूसरे दिन अंग्रेजी वाक् प्रतियोगिता में डीपीएस, माउंट फोर्ट स्कूल और सेंट जेवियर्स विजेता रहे. झारखंड लोकगीत में सेंट जेवियर्स तथा माइंडस्पार्क में एंजेल हाई स्कूल प्रथम रहा. माइम शो में डीपीएस और अंतरविद्यालयी क्विज में सेंट जेवियर्स स्कूल विजेता बना.

समापन समारोह में विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंतिम दिन संस्थापक फादर जॉन मूर एसजे को श्रद्धांजलि दी गयी.

प्राचार्य रेव फादर रोसनर खलखो एसजे ने कहा कि केलिडोस्कोप विद्यार्थियों में प्रतिभा, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच विकसित करने का मंच है. उप-प्रधानाचार्य डॉ. देवब्रत मित्रा ने पुरस्कार वितरण का संचालन किया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola