राजस्व लक्ष्य हासिल करने के लिए विभागीय समन्वय व प्रभावी अनुश्रवण जरूरी : आयुक्त
प्रमंडलीय राजस्व समीक्षा बैठक में आयुक्त | Prabhat Khabar Network
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने राजस्व लक्ष्य हासिल करने और जनशिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
हजारीबाग: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को आयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में राजस्व संग्रहण व आंतरिक संसाधनों की प्रगति की समीक्षा की गयी. इसमें वन, उद्योग, नीलाम पत्र, विद्युत, उत्पाद, परिवहन, निबंधन, खनन, वाणिज्यिक कर, नगर निगम, सहकारिता, कृषि सहित राजस्व अर्जित करने वाले विभागों की समीक्षा की गयी.
आयुक्त ने सभी विभागों को निर्धारित राजस्व लक्ष्य हासिल करने के लिए समन्वय के साथ काम करने और लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया. जनशिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निपटारा, सेवा अधिकार अधिनियम का प्रभावी अनुपालन और न्यायालयीन मामलों की नियमित समीक्षा पर भी जोर दिया.
वन विभाग को मानव-हाथी संघर्ष रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और वन्यजीवों के लिए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. खनन विभाग को अवैध खनन व परिवहन पर रोक लगाने के लिए नियमित जांच और संयुक्त छापेमारी करने को कहा गया.
विद्युत विभाग को खराब ट्रांसफॉर्मर 24 से 48 घंटे में बदलने तथा बड़े बकायेदारों से वसूली तेज करने का निर्देश मिला. परिवहन विभाग को अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया. कृषि विभाग को किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










