खनन परियोजनाओं में आदिवासियों के हितों की रक्षा करने में नाकाम रही ममता बनर्जी सरकार : CAG रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

कोयला खदान और ममता बनर्जी.

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने पश्चिम बंगाल सरकार की एक विफलता को उजागर किया है. रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में खनन परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान आदिवासियों को न तो पर्याप्त मुआवजा मिला और न ही उनके अधिकारों की रक्षा हुई. यह स्थिति ममता बनर्जी सरकार के कार्यकाल में देखी गयी. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने खनन परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान आदिवासियों के अधिकारों और हितों की रक्षा करने में पश्चिम बंगाल सरकार की ‘विफलता’ को उजागर किया है. कैग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2017-18 से 2021-22 के बीच के 5 वित्तीय वर्षों (ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार में) के दौरान राज्य में आदिवासी भूमि मालिकों को उनकी जमीनों का पर्याप्त और उचित मुआवजा नहीं दिया गया.

कैग की रिपोर्ट की प्रमुख बातें

  • खनन परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण में पश्चिम बंगाल सरकार आदिवासियों को उचित मुआवजा दिलाने में विफल रही.
  • 17.79 करोड़ रुपए के बाजार मूल्य के मुकाबले आदिवासियों को सिर्फ 2.55 करोड़ रुपए मिले.
  • राजस्व अधिकारियों और जिलाधिकारियों की निष्क्रियता की वजह से पुनर्वास कार्यों में रुकावट आयी.
  • 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के तहत मिलने वाले 100 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा नहीं मिला. इससे आदिवासियों को 17.80 करोड़ रुपए का अतिरिक्त नुकसान हुआ.

राजस्व और जिला प्रशासन की निष्क्रियता

कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि आदिवासी क्षेत्रों में भूमि प्रबंधन और अधिग्रहण के ऑडिट के दौरान राजस्व अधिकारियों, जिलाधिकारियों (DM) तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों की निष्क्रियता और भागीदारी का अभाव देखा गया. प्रशासनिक अधिकारियों की इस अनदेखी के कारण पुनर्वास और पुनर्स्थापना से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों पर बेहद बुरा असर पड़ा.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी सरकार में शिक्षकों की कमी और फंड मिसमैनेजमेंट से बिगड़ी शिक्षा व्यवस्था, CAG की रिपोर्ट में खुलासा

ईसीएल और बीसीसीएल के 66 मामलों की जांच

इस विशेष ऑडिट के दौरान वित्त वर्ष 2017-18 से 2021-22 के बीच भूमि अधिग्रहण के कुल 66 मामलों की गहन जांच की गयी. इन मामलों में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के सालानपुर, श्रीपुर, कुनुस्तोरिया और परबेलिया क्षेत्र तथा भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का बराकर इलाका शामिल था.

ये भी पढ़ें: 28 खंड में पेश हुई CAG की रिपोर्ट, वित्त मंत्री बोले- सामने आयेगा 8 लाख करोड़ के कर्ज का सच

बाजार मूल्य से 85.68 फीसदी कम किया भुगतान

कैग की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिग्रहीत जमीनों का अनुमानित बाजार मूल्य 17.79 करोड़ रुपए था. इसके विपरीत ईसीएल (ECL) और बीसीसीएल (BCCL) ने बातचीत के जरिये जमीन खरीदने के नाम पर आदिवासी भू-स्वामियों को महज 2.55 करोड़ रुपए का ही भुगतान किया. इस प्रकार, आदिवासियों को बाजार मूल्य की तुलना में 85.68 प्रतिशत यानी 15.25 करोड़ रुपए कम मिले.

ये भी पढ़ें: बंगाल में पीएम केयर्स से बने 75 में 43 ऑक्सीजन प्लांट ठप, वेंटिलेटर बेकार, CAG की रिपोर्ट में खुलासा

कानूनी हक और अतिरिक्त मुआवजे से भी वंचित रहे आदिवासी

रिपोर्ट में यह तथ्य भी सामने आया कि कंपनियां ‘भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापना में उचित मुआवजा और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013’ (RFCTLARR Act, 2013) के प्रावधानों का पालन करने में विफल रहीं.

  • कानून के तहत अनिवार्य 100 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे (Solatium) का भुगतान नहीं किया गया. इससे आदिवासी 17.80 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि से वंचित रह गये.
  • जांचे गये किसी भी मामले में बाजार मूल्य पर सालाना 12 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज/मुआवजा नहीं दिया गया.
  • रिपोर्ट में ईसीएल (ECL) द्वारा जमीन की कीमतों के भुगतान में भारी विसंगतियों और असमानता को भी प्रमुखता से रेखांकित किया गया है.

ये भी पढ़ें: CAG की रिपोर्ट में दिखी बंगाल की बदहाली की तस्वीर, BJP अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी सरकार पर उठाये सवाल


विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola