पश्चिम बंगाल में मानसूनी हवाएं सक्रिय, 7 अगस्त तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता में भारी वर्षा से बचने के लिए बाइक सवार ने खुद को पॉलीथिन में रैप कर लिया.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 7 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार वर्षा की संभावना है, जिसमें दक्षिण और उत्तर बंगाल दोनों क्षेत्र शामिल हैं. IMD ने विशेष रूप से दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है. डिटेल रिपोर्ट यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Bengal Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिम बंगाल में मानसून के लगातार सक्रिय रहने और 7 अगस्त तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना जतायी है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है.

विज्ञापन

दक्षिण बंगाल के इन जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और बांकुड़ा जिलों में अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका जतायी गयी है. इसके अलावा, कोलकाता, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, झारग्राम, पुरुलिया और पश्चिम बर्धमान में शुक्रवार तक भारी वर्षा अनुमान है. मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 2 दिनों से बारिश का सामना कर रहे तटीय जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान भी अच्छी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

कोलकाता में भारी बारिश और भीगने से बचने के लिए छाते लेकर चलते लोग.
कोलकाता में भारी बारिश और भीगने से बचने के लिए छाते लेकर चलते लोग.

उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाकों में भी अलर्ट

केवल दक्षिण बंगाल ही नहीं, उप-हिमालयी (उत्तर बंगाल) क्षेत्रों में भी मानसून का असर देखा जायेगा. विभाग ने दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार जिलों में शुक्रवार तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली गिरने से 4 की मौत

बसीरहाट में सबसे ज्यादा 111 मिमी बारिश दर्ज

मौसम विभाग ने बताया है कि बीते 24 घंटों में (सुबह 8:30 बजे तक) उत्तर 24 परगना जिले के बसीरहाट में राज्य की सबसे अधिक 111 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी. अन्य प्रमुख शहरों और क्षेत्रों में हुई बारिश का ब्योरा नीचे दिया गया है.

  • कलाईकुंडा में 77 मिमी
  • कोलकाता में 66 मिमी
  • सॉल्ट लेक में 62 मिमी
  • केनिंग में 56 मिमी
  • सागर द्वीप में 53 मिमी
  • हल्दिया में 52 मिमी

ये भी पढ़ें: बीरभूम में फिर बढ़ा ब्राह्मणी का जलस्तर, 25–30 गांवों के लोग परेशान, जान जोखिम में डालकर कर रहे नदी पार

ये भी पढ़ें: बंगाल में 15 दिन आफत की बारिश! जानें कहां होगी सबसे ज्यादा वर्षा और कैसा रहेगा मौसम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola