बीसीसीएल मजबूत होगी तो धनबाद का भी होगा विकास : सीएमडी

Updated:
विज्ञापन

Prabhat khabar

बीसीसीएल की 55वीं वार्षिक आम बैठक में सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कंपनी की मजबूती और धनबाद के विकास के बीच सीधा संबंध बताया। उन्होंने भविष्य में उत्पादन बढ़ाने, आधुनिक तकनीक अपनाने और सुरक्षा व पर्यावरण पर जोर देने की बात कही।

विज्ञापन

धनबाद: बीसीसीएल की 55वीं वार्षिक आम बैठक शुक्रवार को कोयला भवन मुख्यालय में सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सीएमडी ने कहा कि बीसीसीएल है तो धनबाद है। कंपनी सुदृढ़ होगी तो धनबाद भी सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि कंपनी के विकास के लिए धनबाद के सभी जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और सभी स्टेकहोल्डरों का सामूहिक सहयोग जरूरी है। सभी के सहयोग से ही बीसीसीएल नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

उत्पादन बढ़ाने के साथ खनन में आधुनिक तकनीक पर जोर

सीएमडी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में कोयला उत्पादन बढ़ाने, खनन कार्यों के आधुनिकीकरण और नई तकनीक के उपयोग को प्राथमिकता दी जायेगी। इसके अलावा कोकिंग कोल वाशरी परियोजनाओं और डिजिटल बदलाव पर भी विशेष फोकस रहेगा।

सुरक्षा, पर्यावरण और वित्तीय प्रदर्शन भी प्राथमिकता में

कंपनी की भविष्य की रणनीति में सुरक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता और वित्तीय प्रदर्शन को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। प्रबंधन ने परिचालन उत्कृष्टता के साथ सतत विकास को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जतायी।

शेयरधारकों ने उत्पादन से लेकर सीएसआर तक पूछे सवाल

एजीएम में शेयरधारकों ने उत्पादन क्षमता, लाभप्रदता, नई तकनीक, सुरक्षा व्यवस्था, कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व, नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं और शेयरधारकों के लिए मूल्य सृजन से जुड़े सवाल पूछे। सीएमडी ने सभी सवालों का जवाब देते हुए कंपनी की भविष्य की रणनीति और विकास योजनाओं की जानकारी दी।

पारदर्शी कॉरपोरेट गवर्नेंस और सतत विकास का संकल्प

बैठक के अंत में बीसीसीएल प्रबंधन ने पारदर्शी कॉरपोरेट गवर्नेंस, परिचालन उत्कृष्टता और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी। प्रबंधन ने कहा कि कंपनी दीर्घकालिक रूप से शेयरधारकों और सभी हितधारकों के लिए अधिक मूल्य सृजित करने की दिशा में लगातार काम करती रहेगी। बैठक में कोयला मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सनोज कुमार झा और कोल इंडिया के निदेशक (मार्केटिंग) मुकेश चौधरी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। इसके अलावा बीसीसीएल के निदेशक, महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी और शेयरधारक मौजूद रहे।


विज्ञापन
Manohar Kumar

लेखक के बारे में

By Manohar Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola